बीमारियों के जख्मों पर योगा का मरहम लगा रहीं प्रियंका

गाजियाबाद। गलत खानपान से हुई बीमारी हो या पुरानी चोट का दर्द। इनकी दवा तो चलती है लेकिन कब तक आराम आए, इसके बारे में शायद ही कोई डॉक्टर दावा कर सके लेकिन ऐसी बीमारियां एक से दो महीने में कंट्रोल होना शुरू होंगी और अगले कुछ महीनों में इन पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा, इसकी गारंटी प्रियंका लेती हैं। प्रियंका पेशे से डॉक्टर नहीं बल्कि योगा टीचर हैं। अपने इसी हुनर के बलबूते वो बीमारों का जहां एक ओर इलाज कर रही हैं, वहीं स्वस्थ लोगों को बीमारियों से बचा भी रही हैं।

यहां जिक्र हो रहा है मूलरूप से मुजफ्फरनगर के चरताफल में रहने वाले मध्यमवर्गीय किसान प्रभाकर गौर की बेटी प्रियंका का। पतंजलि यूनिवर्सिटी से बीएससी योगा करने के बाद राजस्थान की सेंट्रल यूनिवर्सिटी किशनगढ़ से योगा की मास्टर डिग्री हासिल कर चुकीं प्रियंका पिछले दो साल से गाजियाबाद में रह रही हैं। यहां वह योगा क्लासेज के जरिये लोगों को निरोग बनाने का काम कर रही हैं लेकिन महज इतना करने से ही उन्हें तसल्ली नहीं है। उनका सपना न केवल बड़े स्तर पर अपना योगा सेंटर बनाना है बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी निःशुल्क योगा सिखाकर उन्हें बीमारियों से निजात दिलाना है।

इन बीमारियों से चंद दिनों में निजात
बकौल प्रियंका योगा के जरिये ब्लड प्रेशर, मोटापा कम करना, हाइपरटेंशन, शुगर, थाइराड व एंजाइटी जैसी बीमारियों के इलाज में लोग लाखों रुपये बहा देते हैं लेकिन बीमारी से स्थाई समाधान की जगह उनके शेड्यूल में दवाएं और शामिल हो जाती हैं। कुल मिलाकर लोग केवल दवाओं के बलबूते ही खुद को संभाल पाते हैं। जबकि इसके विपरीत अगर एक से दो घंटा योगा को दें तो कुछ दिनों में ही उन्हें परिवर्तन दिखेगा और धीरे-धीरे बीमारी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। जरूरत है तो अपने खानपान पर कंट्रोलिंग और नियमित योगा करने की।

पुराने दर्द का भी इलाज
प्रियंका ने बताया कि कई बार लोगों को चोट लगने के बाद अंदरूनी दर्द बना रहता है। दर्द जितना पुराना होता जाता है, उतना ही मरीज को दिक्कत बढ़ती जाती है। पेन किलर भी बेअसर साबित होने लगती है। फिर चाहें दर्द हड्डी का हो या फिर शरीर के किसी जोड़ का। ऐसे दर्द को भी योगा के जरिये ठीक किया जा सकता है। कई पेशेंट उनके संपर्क में हैं, जिन्हें योगा के बाद काफी राहत है। आने वाले दिनों में वो बिल्कुल ठीक भी हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि वो केवल लेडीज पेशेंट्स का इलाज करती हैं। प्रियंका से 9650358408 नंबर पर केवल महिला पेशेंट्स या योग सीखने इच्छुक महिलाएं संपर्क कर सकती हैं।

Exit mobile version