रेप नहीं कर सका तो जेठ ने विवाहिता को तीसरी मंजिल से फेंका

गाजियाबाद। विवाहिता से जेठ ने रेप की कोशिश की। विरोध पर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं आरोपी ने विवाहिता को घर की तीसरी मंजिर से नीचे फेंक दिया। इस हमले में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हुई है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

पूरा मामला कविनगर थाना क्षेत्र का है। यहां की एक कालोनी में रहने वाली विवाहिता की शादी साल 2012 में हुई थी। पति निजी कंपनी में काम करता है और ऊंची पोस्ट पर है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका जेठ शादी के बाद से ही उस पर गलत नीयत रखता है। वह उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर पति को यह समझाता था कि ससुराल से छह लाख रुपये मंगवा लो तो अपना कोई बिजनेस शुरू कर लो। कुल मिलाकर वह दंपति के बीच किसी न किसी बात पर विवाद कराता रहता था। जबकि विवाहिता चुपचाप यह सब बर्दाश्त करती रही, ताकि उसका घर न बिगड़े। जबकि सास-ससुर समेत जेठानी भी उसका सपोर्ट करते थे। इधर, पिछले दिनों विवाहिता छत से गिरकर घायल हुई और उसे निजी अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर बताया गया है।

होश आने पर बताया सच 

विवाहिता को आइसीयू में होश आया तो उसने मायके वालों को पूरा मामला बताया। घटनाक्रम सुनकर मायके वालों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। विवाहिता की कहना था कि वह घर की तीसरी मंजिल पर थी, इसी दौरान आरोपी जेठ पीछे से पहुंचा और वहां उसके साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर उसे छत से नीचे फेंक दिया। यह भी कहा कि तू खुद नहीं मरेगी हम तुझे मार देते हैं। इसके बाद वह नीचे गिरी और बेहोश हो गई थी।

मुकदमा दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि विवाहिता को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका दो माह का एक बेटा भी है। 20 अक्तूबर को विवाहिता को होश आया तो उसने बताया कि उसके साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। उसका बयान भी दर्ज कराया गया है। जबकि हालत में सुधार होने पर अदालत में भी बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल भाई की ओर से रिपोर्ट दर्जकर पति, जेठ- जेठानी, ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version