देवरिया पहुंचे सपा मुखिया, मृतकों को श्रद्धांजलि तो परिजनों को दी सांत्वना

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में 2 अक्टूबर को हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद आज शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मृतकों को श्रद्धांजलि देकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। अखिलेश यादव सबसे पहले मृतक सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे। यहां अखिलेश यादव ने सत्य प्रकाश दुबे के घर के बाहर ही परिवार के पांच सदस्यों के फोटो पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल के बाद अखिलेश यादव मृतक प्रेम यादव के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। यहां चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। ताकि कोई भी घटना न हो सके। गांव में बिना पुलिस की अनुमति के किसी को भी न तो आने दिया जा रहा है और न ही गांव के बाहर जाने दिया जाएगा। अखिलेश यादव के देवरिया पहुंचने पर पुलिस व प्रशासन ने मीडिया को कवरेज करने से भी रोका। अखिलेश यादव के देवरिया पहुंचने की सूचना पर सैकड़ो कार्यकर्ता वहां जमा हो गए। हालांकि पार्टी से जुड़े कुछ बड़े नेताओं को अखिलेश यादव के पास तक जाने दिया गया। जबकि छोटे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जगह-जगह रोक। गांव में पहले से ही तनाव है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

पहले देवेश ने किया माना
मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश दुबे ने कहा मैं उनसे नहीं मिलना चाहता। वह गांव में नहीं है। इतना ही नहीं देवेश दुबे ने जान माल का खतरा बताते हुए सपा अध्यक्ष को रोकने के लिए डीएम को एक पत्र भी लिखा था। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव जिस समय सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे वहां उनके परिवार का कोई सदस्य उन्हें नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने फोटो पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।

सांसद बोले राजनीति नहीं होना चाहिए
सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के देवरिया हत्याकांड के बाद श्रद्धांजलि अर्पित करने पीड़ितों के घर पहुंचे। जिस पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया। सांसद रवि किशन ने कहा इस घटना को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। अखिलेश यादव के यहां आने में कोई दिक्कत नहीं है। सभी को आना चाहिए लेकिन जब यादव समुदाय से मिलने जा रहे हैं तो उन्हें दुबे परिवार से भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस बार अखिलेश इस पर राजनीति नहीं करेंगे।

Exit mobile version