रैली निकालकर सुना महिला सशक्तिकरण पर सीएम का संदेश

गाजियाबाद। मिशन शक्ति 4.0 के आगाज के तहत शनिवार को पुलिस लाइन से महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई। शहरभर में रैली घूमी और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।

मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच ने कहा कि अब महिलाएं अबला नहीं रही हैं। बेटियां पढ़-लिखकर समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उन्हें सुरक्षा को लेकर भी कोई चिंता नहीं है। क्योंकि मौजूदा सरकार में सबसे ज्यादा फोकस महिला सुरक्षा पर किया जा रहा है।पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी स्तर पर पुरुशों से पीछे नहीं हैं। फिर चाहें वो व्यवसायिक क्षेत्र हो या फिर नौकरी अथवा खेती। हर मोर्चे पर महिलाएं पुरुशों की बराबरी कर रही हैं। कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में महिलाएं सीधे यूपी 112, 1090 सरीखी हेल्पलाइन उपयोग कर सकती हैं। पूरा प्रशासन उनकी मदद के लिए खड़ा है। जरूरी है तो बस थोड़ा सा जागरूक रहने की।

थानों में भी हुए कार्यक्रम 
सभी थानों में भी जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कर महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई। थानों में तैनात महिला हेल्प डेस्क की पुलिसकर्मियों ने महिलाओं पर हिंसा या किसी अन्य अपराध होने पर सीधे थाने आकर हेल्प डेस्क पर शिकायत करने को प्रेरित किया। ताकि आधी आबादी सुरक्षित रह सके। इस दौरान सरकार की महिला संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

ये रहे मौजूद 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डीएम राकेश कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र, एडिशनल पुलिस कमिश्नर दिनेश कुमार पी समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। सभी ने सीएम के कार्यक्रम को सुना और शहरभर में महिला सुरक्षा से जुड़े पंफलेट भी बांटे गए।

Exit mobile version