IAS अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा, फरवरी से चल रहे थे सस्पेंड

लखनऊ। यूपी कैडर के चर्चित आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक सिंह फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे हैं। माना जा रहा है कि वो अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अभिषेक को ऐक्टिंग का शौक है। वह कई गानों में काम भी कर चुके हैं।

अभिषेक सिंह साल 2011 बैच के यूपी कैडर के आईएएस हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगी थी। इस दौरान उन्होंने सरकारी कार के आगे एक फोटो खिंचवाकर डाली थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। विधानसभा चुनाव में उनके आचरण को चुनाव आयोग ने ठीक नहीं माना था और नंबर 2022 में ऑब्जर्वर ड्यूटी से हटा दिया था। हालांकि, उसके बाद अभिषेक सिंह ने नियुक्ति विभाग में रिपोर्ट नहीं किया था। इसके बाद यूपी सरकार ने उन्हें निलंबित करके राजस्व परिषद से अटैच कर दिया था लेकिन अब उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से इस्तीफा दे दिया है।

मूलरूप से आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह जौनपुर के निवासी हैं। अभिषेक के पिता कृपा शंकर सिंह रिटायर आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति राजपाल बांदा जनपद की डीएम हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ निडर होकर कार्रवाई करने के लिए दुर्गा शक्ति नागपाल पिछली उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निलंबन का सामना करना पड़ा मगर वर्तमान योगी आदित्यनाथ सरकार ने बांदा जिले के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के रूप में उन्हें बहाल कर दिया।

abhiअभिषेक सिंह एक्टिंग के शौकीन हैं। अभिषेक सिंह ‘दिल तोड़ के’ सॉन्ग से रातोरात सुर्खियों में आ गए थे। गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला के लिखे और फेमस सिंगर बी प्राक के गाए गाने को टी सीरीज ने जुलाई 2020 में रिलीज किया था। इसके बाद IAS अभिषेक को सिंगर जुबिन नौटियाल की आवाज में रिलीज हुए गाने ‘तुझे भूलना तो चाहा…’ में देखा गया। साथ उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ के सीजन-2 में भी काम किया था।

Exit mobile version