घर के बाहर खड़े युवक को बाइक सवार दबंगों ने बुरी तरह पीटा

गाजियाबाद। थाना लोनी बॉर्डर के अंतर्गत उत्तरांचल कॉलोनी गली नंबर-8 में दुर्गा मंदिर के पास एक युवक को चार बाइक सवार दबंगों ने बुरी तरह पीटा। उस पर डंडे और ईंट-पत्थर बरसाए। वह अधमरा होकर सड़क पर पड़ा रहा और आरोपी उसको पीटते रहे। घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उत्तरांचल कॉलोनी में प्रिंस परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात में पैदल घर पर जा रहे थे। रास्ते में दो बाइकों पर सवार दबंगों ने उन्हें रोक लिया। एक दबंग के हाथ में बेसबॉल का डंडा था। हमलावर युवक को जमीन पर लिटाकर डंडे से पीटते रहे है। मारपीट कर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित प्रिंस ने मामले की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग घर के पास खड़े होते हैं। इसी बीच वहां दो बाइकों पर सवार होकर कुछ लोग आते हैं और भीड में से एक युवक को खींचकर सड़क पर गिरा देते हैं। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ बेसबॉल और ईंट से हमलाकर उसे लहूलुहान कर देते हैं। पुलिस ने बताया कि प्रिंस को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे की वजह पीड़ित ने नहीं बताई है। पुलिस टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया है।

Exit mobile version