यूपी समेत 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, जानिए कब होगी वोटिंग?

File photo

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव का एलान कर दिया है। जिन राज्यों में यह उपचुनाव होने हैं, उनमें झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इन छह राज्यों की सात विधानसभाओं के लिए उपचुनाव पांच सितंबर को होंगे।

झारखंड में डुमरी विधानसभा सीट झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से खाली हुई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मंत्रिपद की शपथ दिलाकर पहले ही ऐलान कर दिया है कि यहां किसके चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं, एनडीए की ओर से डुमरी में आजसू पार्टी का प्रत्याशी उतरा था। दरअसल, विधानसभा चुनाव में यहां जगरनाथ महतो चुनाव जीते थे। आजसू और बीजेपी अलग चुनाव लड़ी थी और आजसू प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। अब चूंकि आजसू-बीजेपी एनडीए गठबंधन के तौर पर चुनावी मैदान में है तो उसे समीकरणों से उम्मीद है।

वहीं केरल की पुथुपल्ली सीट पर इलेक्शन ओमान चांडी के निधन के कारण कराया जा रहा है।उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर चुनाव चंदन कुमार दास की मौत और बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर विष्णु पद रे के निधन के कारण चुनाव हो रहा है। वहीं यूपी की घोसी सीट पर दारा सिंह चौहान के इस्तीफे देने की वजह से 5 सितंबर को इलेक्शन हो रहे हैं। त्रिपुरा की धनपुर सीट पर भी प्रतिमा भौमिक के विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण ही इलेक्शन हो रहा है।

चुनाव प्रक्रिया की अहम तारीखें

Exit mobile version