नूंह में रोहिंग्या के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, हिंसा के केस में अब 176 गिरफ्तार

नूंह। हरियाणा के नूंह में हिंसा के आरोपियों पर पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। अब तक 5 जिलों में 93 FIR दर्ज की गई हैं और 176 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। शुरुआती जांच में रोहिंग्या मुसलमानों के भी हिंसा में शामिल होने की बात सामने आने के बाद हरियाणा सरकार बड़ा ऐक्शन लिया। प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों की बस्ती को उजाड़ दिया है।

दंगों की शुरुआती जांच के बाद नूंह में रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने तावडू रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया है। जांच में सामने आया है कि ये लोग हिंसा में शामिल थे। इन रोहिंग्याओं ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। शुरुआती जांच में ये लोग हिंसा में शामिल पाए गए। पुलिस ने बुलडोजर से 200 से ज्यादा झुग्गियों को गिरा दिया। बुलडोजर का एक्शन करीब 4 घंटे तक चला।

हिंसा में 6 की मौत, 186 लोग गिरफ्तार
हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 2 होमगार्ड गुरसेवक और नीरज, नूंह के शक्ति, पानीपत के अभिषेक, गुरुग्राम के इमाम और बादशाहपुर के प्रदीप शर्मा शामिल हैं।
राज्य में पुलिस ने कुल 93 केस दर्ज किए हैं। 176 लोगों को गिरफ्तार और 78 को हिरासत में लिया है। नूंह हिंसा की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की 8 और 3 स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीमें बनाई गई हैं।

नूंह में 46, गुरुग्राम में 23, पलवल में 18 और रेवाड़ी-फरीदाबाद में 3-3 FIR दर्ज हुई हैं। नूंह में 139 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नूंह में गिरफ्तार किए गए 4 लोग पलवल और 6 लोग भरतपुर-अलवर के हैं।

Exit mobile version