बेहोशी का इंजेक्शन देकर महिला से दुष्कर्म, झोलाछाप डॉक्टर साकिब गिरफ्तार

गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के इलाज के बहाने बुलाकर झोलाछाप दो डॉक्टरों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर आरोपितों ने वारदात की। महिला ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है।

दिल्ली की महिला का आरोप है कि पुलिस को बताया कि पत्नी की तबीयत काफी दिन से खराब थी। वह दिल्ली में एक चिकित्सक से उपचार करा रही थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर साकिब नामक डॉक्टर से संपर्क हुआ और फिर वॉट्सऐप पर बातचीत शुरू हुई। साकिब ने खुद का क्लिनिक गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बताया और 7 जून को महिला को यहां बुला लिया। महिला का कहना है कि क्लिनिक पर डॉक्टर साकिब के अलावा एक और जकी नाम का युवक था। वो दवाई ले गई, लेकिन आराम नहीं हुआ। इस पर वो दोबारा 19 जून को इस क्लिनिक पर आई। महिला का आरोप है कि डॉक्टर साकिब ने उसको जो इंजेक्शन लगाया, उससे वो बेहोश हो गई। इस दौरान डॉक्टर और उसके साथी ने महिला से दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसे होश आया तो वह बिना कपड़ों के बेड पर पड़ी थीं। होश में आने के बाद घटना की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया, जिस पर आरोपियों ने किसी को कुछ भी बताने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता अपने घर पहुंची। महिला को गुमसुम देख परिजनों ने कारण पूछा तो महिला ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। इसके बाद खोड़ा थाने में गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मामले में डीसीपी ट्रास हिंडन विवेक चंद यादव का कहना है कि आरोपी साकिब को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। साकिब मूल रूप से अमरोहा जिले में डिडोली थाना क्षेत्र के गांव सोनाली का रहने वाला है। फिलहाल खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद के इंदिरा विहार में रहता है। यहीं पर आरोपी का ‘फैमिली क्लिनिक’ है। घटना में फरार चल रहे आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई हैं।

Exit mobile version