नगर निगम के फेसबुक पेज पर अपलोड हो रहे अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी नगर निगम के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर पिछले कुछ घंटों से एडल्ट्स वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस से की गयी है।

फेसबुक पेज पर वीडियो के कैप्शन में लिखा है New Series on Netflix 2023. लगातार अश्लील फिल्मों की क्लिप्स पोस्ट की जा रहीं हैं। यह देख यूजर्स ने नगर निगम को ट्रोल कर दिया है। आम शहरी काफी भड़के हुए हैं। यूजर्स निगम के उन पोस्ट पर कमेंट करके अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम वाराणसी का फेसबुक पेज हैक हो गया है। आज सुबह से 4-5 वीडियो पोस्ट की जा चुकीं हैं।

एक फेसबुक यूजर्स ने कमेंट करके कहा कि सर जी लगता है अब नगर निगम की सफाई करानी पड़ेगी। ये क्या प्रोग्राम दिखा दिया। लगता है नगर निगम बौरा गया है। सोशल साइट्स पर ऐसा कृकृत्य अशोभनीय है। समाज के दुश्मन हैं क्या आपलोग? वाराणसी नगर निगम में स्वागत है वीडियो के माध्यम से। नाम चेंज कर दो भाई, नगर निगम में ये सब नहीं होता। नगर की सच्चाई दिखाई। अपने आप फॉलोअर हो जाएंगे। फॉलोअर और लाइ-कमेंट्स के लिए ये सब करना पड़ रहा। इस तरह के कमेंट्स उन वीडियो पर आ रहे हैं।

वाराणसी के नगर निगम आयुक्त शिपू गिरी ने बताया कि पेज हैक की जानकारी पुलिस को दे दी है। वाराणसी नगर निगम के फेसबुक पेज पर इस तरह का कंटेंट देखकर सब हैरान हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Exit mobile version