आईपीएल में चार साल बाद कोहली ने लगाया शतक

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत के हीरो विराट कोहली रहे। विराट कोहली ने 63 गेंदों पर 100 रन बनाए।

विराट कोहली ने 62 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। हालांकि, शतक लगाने के बाद अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। कोहली ने 63 गेंद में 100 रन की पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और चार छक्के लगाए। यह आईपीएल में उनका छठा शतक है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले ही मैच में उन्होंने 82 रन की नॉटआउट पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। विराट ने गुरुवार को सीजन में अपने 13वें मैच से पहले 6 फिफ्टी के सहारे टूर्नामेंट में 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया लेकिन शतक अब भी नहीं आया था। गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए हेनरिक क्लासेन के शतक की मदद से 20 ओवर में 186 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से विराट कोहली ने भी 62 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की और टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया।

विराट ने 1489 दिन बाद IPL शतक लगाया। उनका आखिरी शतक 19 अप्रैल 2019 को KKR के खिलाफ कोलकाता में आया था। हैदराबाद के खिलाफ पारी के साथ ही उनका क्रिकेट में सबसे बड़ा कमबैक भी पूरा हो गया। क्योंकि विराट प्रमुख रूप से इन्हीं फॉर्मेट और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा एक्टिव हैं और इन्हीं फॉर्मेट में शतक नहीं आने के कारण उन्हें करीब 3 साल तक सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स तक की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

6 भारतीय खिलाड़ियों के बल्ले से निकले शतक
इस सीजन में भले ही विदेशी प्लेयर हैरी ब्रूक ने पहला शतक लगाया हो लेकिन उसके बाद से अब तक 8 में से 6 शतक भारतीय बल्लेबाजों ने जमाए हैं। भारतीयों में पहला शतक 16 अप्रैल को वेंकटेश अय्यर ने जमाया था। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 104 रनों की पारी खेली थी। इस सीजन में अब तक मुंबई और हैदराबाद के खिलाफ 2-2 शतक लग चुके हैं। वेंकटेश के अलावा राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने मुंबई के खिलाफ 124 रनों की पारी खेली थी।

Exit mobile version