• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home ख़बरें राज्यों से

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का ओएसडी बताकर एक करोड़ की ठगी, दो गिरफ्तार

by Hamara Ghaziabad Staff
May 17, 2023
in ख़बरें राज्यों से
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का ओएसडी बताकर एक करोड़ की ठगी, दो गिरफ्तार

जेपी नड्डा

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वो आए दिन बड़ी वारदात को अंजाम देते रहते हैं। मध्य जिला साइबर सेल ने खुद को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ओएसडी बताकर ठगी करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं, अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से करीब एक करोड़ की ठगी की है।

डीसीपी मध्य जिला संजय कुमार सेन के मुताबिक नौ मई को भाजपा मुख्यालय के पदाधिकारी की ओर से साइबर सेल में ठगी की शिकायत की गई। शिकायत में बताया गया कि कुछ लोग खुद को भाजपा पदाधिकारी बताकर विभिन्न राज्यों में पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं, सरकारी अधिकारियों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। आरोपित खुद को केंद्रीय कार्यालय से जुड़ा भाजपा पदाधिकारी बता रहे हैं। शिकायत में आरोपितों के बारे में कुछ साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे गए। जिसपर प्रारंभिक जांच के बाद साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया गया था।

पुलिस ने मोबाइल सेवा प्रदाताओं से काल रिकार्ड विवरण और नंबर के उपभोक्ता की जानकारी हासिल की। इससे पता चला कि प्रवीण कुमार मयूर विहार में रहता है, लेकिन उसके वास्तविक पते की जानकारी पुलिस को नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपित से मिलने के लिए एक योजना तैयार की। एक पुलिसकर्मी ठेकेदार बनकर संपर्क किया। आरोपित से ठेका दिलवाने में मदद करने के लिए कहा गया।

आरोपित मयूर विहार इलाके में मिलने के लिए राजी हो गया। इसके बाद एडिशनल डीसीपी हुक्मा राम की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। प्रवीण ने पूछताछ में बताया कि वह इंटरनेट से नेताओं और पार्टी के पदाधिकारियों का विवरण लेता था। इसके बाद उत्तर-पूर्वी राज्यों के कई नेताओं के संपर्क में आया। खुद को केंद्रीय कार्यालय में पदाधिकारी बताकर उनके साथ घनिष्ठता कर ली। वह उनसे पार्टी फंड के नाम पर और कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए सिफारिश करने के नाम पर ठगता है। इसके एवज में उनसे होटल बुकिंग, हवाई यात्रा के टिकट और अन्य खर्चों के पैसे लेता था। इन नेताओं को प्रभावित करने के लिए वह पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ जाने-माने नेताओं के साथ अपनी फोटो का इस्तेमाल करता था। इस तरह से आरोपित ने कई नेताओं, अधिकारी और ठेकेदार से लाखों रुपये ठग लिए।

दूसरे आरोपी को पुलिस ने ऐसे पकड़ा
पुलिस ने एक अन्य मोबाइल नंबर के जरिए दूसरे जालसाज को गिरफ्तार किया। दूसरा मोबाइल नंबर लखनऊ निवासी पीयूष कुमार श्रीवास्तव का था। पुलिस टीम लखनऊ जाकर पीयूष के बारे में स्थानीय स्तर पर पूछताछ की। पूरी जानकारी इकट्ठा की। पुलिस टीम ने उससे व्यवसायी बनकर संपर्क किया। जब आरोपी पुलिस टीम से मिलने आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। जिसका इस्तेमाल कर वह खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष का ओएसडी बताकर लोगों को धोखा दे रहा था। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के ओएसडी के नाम से विजिटिंग कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था। जांच में पता चला कि उसने एक एनजीओ (भारतीय इनक्लूसिव डेवलपमेंट फाउंडेशन) को पंजीकृत किया हुआ है। वह निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व का लाभ लेने के लिए गेल, सेल, ओएनजीसी, बीएचईएल, आईआरसीटीसी जैसी सरकारी कंपनियों के विभिन्न उच्च अधिकारियों को व्हाट्स एप के माध्यम से फर्जी विजिटिंग कार्ड की कॉपी भेजता था। इसके जरिए वह गेल से 45 लाख रुपये ले चुका था। आरोपी इसी तरीके का इस्तेमाल कर और पैसा कमाना चाहता था।

ShareTweetSendShare
Previous Post

धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज

Next Post

मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के मेंबर और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता जफरयाब जिलानी का निधन

Discussion about this post

Stay Connected test

  • 72.7k Followers
  • 23.8k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

December 8, 2021
खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

December 9, 2021
हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

December 9, 2021
Ghaziabad News: हाईस्पीड ट्रेन का गाजियाबाद स्टेशन लेने लगा आकार, मेट्रो के ऊपर से गुजरेगी ट्रेन

रेलवे ने बुलेट ट्रेन को लेकर दी बड़ी जानकारी, बताया कितना पूरा हो गया का काम

August 18, 2022
परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

0
SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

0
खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

0
बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

0
दिल्ली में साक्षी पर चाकू से कई वार, सिर पर पत्थर पटका, हाथ में कलावा पहनने वाला प्रेमी साहिल गिरफ्तार

साक्षी हत्याकांड का आरोपी साहिल कोर्ट में पेश, 3 दिन और बढ़ाई गई रिमांड

June 1, 2023
2024 का चुनाव नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल के बीच होगा: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

दिल्ली शराब घोटाले में बढ़ेंगी मनीष सिसोदिया की मुश्किलें, एक और आरोपी बन गया सरकारी गवाह

June 1, 2023
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

धरी रह गई रघुराम राजन की GDP पर भविष्यवाणी, बीजेपी ने बोला हमला

June 1, 2023
गुजरात में एक व्यक्ति ने खुद के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, वजह जानिए

‘मोबाइल के लिए छोड़ा अपना शौहर’, निकाह के 15 दिन बाद ही तलाक पर आई बात

June 1, 2023

Recent News

Hamara Ghaziabad

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अभिव्यक्ति
  • इवेंट्स
  • उद्योग
  • एनसीआर
  • कोरोना अपडेट
  • ख़बरें राज्यों से
  • खेल
  • गाज़ियाबाद के गुनहगार
  • घटना
  • चौपाल
  • जीडीए
  • ट्रैफिक अपडेट
  • धर्म और अध्यात्म
  • नगर निगम
  • नागरिक मुद्दे
  • नियुक्तियाँ
  • पर्यावरण
  • पाठकों की कलम से
  • फेक न्यूज पोस्टमार्टम
  • फोटो / विडियो
  • मनोरंजन
  • मेरठ समाचार
  • मेरा गाज़ियाबाद
  • मेरा स्वास्थ्य
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रियल स्टेट
  • विविध
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
  • शाबाश इंडिया
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • संक्षिप्त ख़बरें
  • संवरता गाज़ियाबाद
  • सांप्रदायिकता
  • सामाजिक

Recent News

दिल्ली में साक्षी पर चाकू से कई वार, सिर पर पत्थर पटका, हाथ में कलावा पहनने वाला प्रेमी साहिल गिरफ्तार

साक्षी हत्याकांड का आरोपी साहिल कोर्ट में पेश, 3 दिन और बढ़ाई गई रिमांड

June 1, 2023
2024 का चुनाव नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल के बीच होगा: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

दिल्ली शराब घोटाले में बढ़ेंगी मनीष सिसोदिया की मुश्किलें, एक और आरोपी बन गया सरकारी गवाह

June 1, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
Go to mobile version