दिल्ली मेट्रो के सुपरवाइजर ने पत्नी और बेटी को मारकर कर ली खुदकुशी

दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। DMRC में सुपरवाइजर ने अपनी पत्नी और 6 साल की बेटी की हत्या कर दी और बेटे पर चाकू से हमला किया। हालाँकि हमले में बेटा बच गया और उसे जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हत्या के बाद खुद भी पंखे से लटक इस शख्स ने जान दे दी।

जानकारी के मुताबिक सुशील वेस्ट विनोद नगर स्थित डीएमआरसी डिपो में सुपरवाइजर थे। सुशील ने मंगलवार को पत्नी अनुराधा, बेटी अदिति और बेटे युवराज पर चाकू से हमला किया। इसके बाद खुद फंदे से लटक गया। तीनों की मौत हो गयी जबकि बेटे युवराज का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सुशील के पास उसके दोस्त का फोन आया था। उसने पूछा कि ड्यूटी पर क्यों नहीं आए। तब उसने बताया कि उसने परिवार की हत्या कर दी है और अब वह सुसाइड करने करने जा रह है। इसके बाद उसके दोस्त ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने कॉल को तुरंत वैरिफाई किया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें तीन लोगों के शव मिले। फिलहाल पुलिस विभाग के आलाधिकारी और फरेंसिक की टीमें भी घटना स्थल का मुआयना कर रही हैं। घायल बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने घर को सील कर सबूतों को जुटाना शुरू कर दिया है। शाहदरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

Exit mobile version