निकाय चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी, गाजियाबाद नगर निगम महिला सीट घोषित

लखनऊ/गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण का ऐलान हो चुका है। कुल 761 नगर निकायों में सीटों के आरक्षण की गुरुवार को घोषणा कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक गाजियाबाद नगर निगम सीट को महिला आरक्षित किया गया है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने इस बारे में बताते हुए कहा कि यह अनंतिम सूची है। इस पर आपत्तियां आने और उनका निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी होगी। 

गुरुवार को दोबारा यूपी नगर निकाय में सीटों के आरक्षण का ऐलान किया गया है। जिसके बाद चुनावी शोर भी शुरू हो जाएगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण संबंधी संशोधन का अध्यादेश पारित होने के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी किया। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में सीटों के आरक्षण की सूची जारी की है।

यूपी की कुल 17 नगर निगमों के चेयरमैन के पद के लिए आरक्षण सीटों की बात करें तो आगरा में अनुसूचित जाति महिला, झांसी अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर पिछड़ा वर्ग महिला , फिरोजाबाद पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर पिछड़ा वर्ग, मेरठ पिछड़ा वर्ग, लखनऊ महिला, कानपुर महिला, गाजियाबाद महिला के लिए आरक्षित हैं। इसके साथ ही वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन अनारक्षित हैं।

Exit mobile version