दिल्ली में जापानी महिला को जबरन रंग लगाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद तीन युवक गिरफ्तार

दिल्ली। राजधानी दिल्ली पहाड़गंड इलाके का एक वीडियो सामने आया है। जापान से आई एक विदेशी महिला को युवकों ने जबरन रंग लगाया और सिर पर अंडे भी फोडे़। वीडियो से हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जिसमें से एक नाबालिग बताया जा रहा है।

लड़की जापान से पहली बार भारत होली खेलने आई थी। इस घटना का वीडियो खुद लड़की ने शेयर किया था, लेकिन बाद में अकाउंट से हटा लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा था कि लड़कों का एक ग्रुप एक जापानी लड़की के साथ जबरन होली खेल रहा है। एक लड़के ने लड़की को जबरदस्ती पकड़ा और उसे रंग लगाया। वह नहीं-नहीं बोलती रही, पर लड़के नहीं माने। एक लड़के ने उसके सिर पर अंडा फोड़ दिया।लड़की जैसे ही वहां से निकलने लगी तो एक शख्स ने उसे पकड़ने की कोशिश की। ऐसे में लड़की ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।

दिल्ली पुलिस ने जापानी ऐंबैसी को लेटर लिखा
इस मामले में पुलिस ने जापानी ऐंबैसी को एक लेटर लिखा है, जिसमें आरोपी लड़कों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Exit mobile version