आज से खुल जाएगा आश्रम फ्लाईओवर, दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को जाम से मिलेगी राहत

दिल्ली। राजधानी दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर आज शाम से हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। जिससे दिल्ली और नोएडा के बीच आवागमन आसान हो जाएगा और जाम से बड़ी राहत मिलेगी। हालाँकि अभी फ्लाईओवर के ऊपर से भारी वाहन नहीं गुजर सकेंगे। अभी कुछ कार्य पूरे नहीं हुए हैं इस कारण भारी वाहनों को फ्लाईओवर पर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। एक महीने में कार्य पूरा होने के बाद भारी वाहन भी फ्लाईओवर का उपयोग कर पाएं।

यातायात पुलिस ने इसके लिए एडवायजरी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक डीएनडी से आने वाले और गुरुग्राम, चिराग दिल्ली, कालकाजी, खानपुर, ग्रेटर कैलाश, साकेत, एम्स, आईएनए और सफदरजंग की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को बारापुला फ्लाईओवर के बजाय आश्रम फ्लाईओवर लेने की सलाह दी गई है। एडवायजरी के अनुसार गुरुग्राम, चिराग दिल्ली, कालकाजी, खानपुर, ग्रेटर कैलाश, साकेत, एम्स, आईएनए, सदरजंग और धौला कुआं की तरफ से आने वाले और सराय काले खां, गाजियाबाद, डीएनडी, नोएडा और ट्रांस-यमुना क्षेत्र की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को ही बारापुला फ्लाईओवर के बजाय आश्रम फ्लाईओवर लेने की सलाह दी गई है।

अगली सूचना तक आश्रम फ्लाईओवर के दोनों कैरिजवे पर बसों, ट्रकों जैसे भारी वाहनों की अनुमति नहीं है। सराय काले खां से आने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आश्रम फ्लाईओवर का उपयोग न करें। अभी फ्लाईओवर में कई पेंच फंसे हैं इस कारण भारी वाहनों को फ्लाईओवर पर जाने से रोका गया है। इन कमियों को 1 महीने में पूरा कर लिया जाएगा उसके बाद ही फ्लाईओवर को भारी वाहनों के लिए खोला जाएगा।

दिल्‍ली में आश्रम फ्लाईओवर का लोकेशन मैप

इस वजह से किया गया था बंद
1 जनवरी को आश्रम फ्लाईओवर को निर्माण कार्य के लिए बंद किया गया था। यहां आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी के नए हिस्से से जोड़ा जाना था। पहले 15 फरवरी तक इस कार्य को पूरा किया जाना था, लेकिन इस अवधि में यह कार्य खत्म नहीं हुआ।

इन इलाके में रहने वाले लोगों को होगा लाभ
इस फ्लाईओवर न केवल दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद से आने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। आश्रम फ्लाईओवर, सीवी रमन मार्ग, मथुरा रोड, बारापुला, रिंग रोड आदि जगहों पर ट्रैफिक जाम कम होगा। इससे न्यू फ्रेंडस कॉलोनी, श्रीनिवास पुरी, हरी नगर, आश्रम, सराय काले खां, निजामुद्दीन, लाजपत नगर, कालकाजी, अमर कॉलोनी आदि इलाकों में रहने वाले लोगों को भी जाम से राहत मिलेगी।

Exit mobile version