दुल्‍हन ने शादी से किया इनकार, दूल्‍हे को ठुकरा प्रेमी के गले में डाल दी वरमाला

प्रतीकात्मक चित्र

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हैरान कर देने वाला सामने आया। यहां दुल्हन ने मंडप में दूल्हे के साथ फेरे लेने से इनकार कर दिया। मां-बाप बेटी को मनाते रहे लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद वो अपने प्रेमी के साथ विदा हो गई।

काजीपुर इलाके से लड़के की बारात नैनी के मेवालाल की बगिया में आई थी। चाका की रहने वाली लड़की की शादी के लिए बारात का स्वागत किया जा रहा था।बाराती डीजे और बैंड बाजे की धुन पर नाच रहे थे। रात के शुभ मुहूर्त के मुताबिक करीब डेढ़ बजे मंडप में शादी भी बैठ गई। अचानक से दुल्हन उठी और बोली कि मुझे शादी नहीं करनी। दुल्हन के इस व्यवहार से सभी सन्न रह गए। दुल्हन के माता-पिता और दूल्हे के घरवालों ने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं हुई। परेशान वर पक्ष ने पुलिस बुला ली।

घरातियों और बारातियों में चर्चा शुरू हो गई। पुलिस वालों ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन लड़की नहीं मानी। जिसके बाद वर पक्ष ने शादी से मना कर दिया। पुलिस ने भी दोनो पक्षों में समझौता करा दिया।सभी उदास होकर सामान समेट रहे थे तभी सुबह लड़की का प्रेमी गेस्टहाउस पहुंच गया और लड़की अपने घर वालों से उस लड़के से शादी करने की जिद करने लगी। यह देखकर हंगामा मच गया।

हालांकि पुलिस के बीच बचाव के बाद दोनों पक्ष अलग हो गए। बेटी की जिद के आगे मां-बाप भी हार गए। लड़की ने उसी मंडप में प्रेमी को जयमाल पहनाई। इसके बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ विदा हो गईफिलहाल दोनों पक्षों की तरफ से थाने पर किसी भी तरह की शिकायत नहीं की गई है। इंस्पेक्टर नैनी बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष सहमति से अलग हो गए। लड़की बालिग है, इसलिए बिना उसकी मर्जी के किसी से शादी नहीं हो सकती है। हांलाकि थाने में कोई लिखा पढ़ी नहीं हुई है।

Exit mobile version