प्यार के लिए ‘सना’ ने कराया जेंडर चेंज, 12 लाख में हुआ ऑपरेशन लेकिन अब प्रेमिका दे गयी धोखा

झाँसी। उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीबो गरीब प्रेम कहानी सामने आई है। यहां पर दो लड़कियों को आपस में प्रेम हो जाता है और इनमें से एक लड़की प्यार में अपना जेंडर चेंज करा कर लड़का बन जाती है हालांकि बाद में उसकी प्रेमिका ने धोखा दे दिया। यह मामला कोर्ट पहुंचा तो एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर दूसरी लड़की की गिरफ्तारी हुई हालांकि उसे जमानत मिल गई है।

बबीना के खैलार निवासी सना खान एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम पद पर काम करती थी। वर्ष 2016 में उसी मकान में रहने वाली सोनल श्रीवास्तव से उसकी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। 10 अगस्त 2017 को सना ने घर खाली कर दिया। उसके घर छोड़ने के बाद सोनल भी घर छोड़कर सना के पास चली गई। दोनों एक साथ रहने लगे। सना के मुताबिक दोनों के साथ रहने की वजह से सोनल के परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत कर दी। इसके बाद दोनों ने थाने में 18 सितंबर 2017 को इकरारनामा किया। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

जेंडर चेंज करवाने का किया फैसला
इस दौरान सना की अच्छी खासी कमाई थी जिसे सोनल पर खर्च भी करती है। सना ने सोनल की पूरी पढाई का खर्च भी उठाया। यही नहीं, बल्कि सोनल के बर्थडे पर पार्टी करना, हिल स्टेशन पर घूमने जाना, शॉपिंग करना और ऐसे सभी खर्च सोनल के सना ही उठती थी। इस प्रेम की हद तो तब हो गई जब दोनों की रजामंदी से सना ने अपना जेंडर तक चेंज करवाने का फैसला कर लिया।

सना ने अपनी जान को जोखिम में डाल कर अपना आपरेशन दिल्ली के गंगाराम हॉस्पीटल में करवाया। इसमें 12 लाख का खर्चा हुआ। इस ऑपरेशन के बाद सना लड़की से लड़के की तरह नज़र तो आने लगी थी लेकिन उसके लिवर पर भी इसका गहरा असर पड़ा था। वह बीमार रहने लगी थी। जिसके चलते वह अपने काम पर भी ध्यान नहीं दे पा रही थी।

इसलिए उसने सोनल से कहा कि जब तक मेरी तबियत ठीक नहीं हो जाती है, तुम एक अस्पताल में नौकरी कर लो। सोनल मान जाती है और सना यानी सोहेल उसकी नौकरी एक निजी अस्पताल में लगवा देती है पर यहीं से असली फसाद शुरू होता है। यहाँ सोनल को एक लड़का मिल जाता है जो उसके साथ उसी हॉस्पिटल में काम करता है। सोनल को इस लड़के से प्यार हो जाता है और दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं।

ज्‍यादा द‍िक्‍कत है तो फ‍िर से बन जाओ लड़की
युवती से युवक बनी सना ने अपनी प्रेमिका से कई मिन्नतें की मगर उसका दिल नहीं पसीजा। उसने साथ रहने से स्पष्ट इन्कार कर दिया। साथ ही मजाक उड़ाते हुए कह दिया कि यदि इस रूप में तुम्हे कष्ट है तो जाओ और फिर से लड़की बन जाओ। अपने साथ हुए इस रूखे व्यवहार से परेशान हो उठी सना कोर्ट की शरण में पहुँच गई। यहाँ उसके मामले की सुनवाई चली और प्रेमिका को बुलाया गया, मगर वह न्यायालय नहीं पहुँची। आखिर कोर्ट से वॉरण्ट जारी हुआ और गुरुवार को पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

आपरेशन कराकर जेण्डर बदल चुकी सना अब भी अपनी प्रेमिका को पाना चाहती है। वह चाहती है कि जिसके लिए उसने इतना बड़ा फैसला लिया वह उसे मिलनी चाहिए, लेकिन अब न तो सोनल इसके लिए तैयार है और न ही इस विवाह के लिए सोनल के परिवार वाले ही तैयार हैं। उसका कहना है कि जिसके लिए उन्होंने ब्रेस्ट का आपरेशन करा के हटवा दिया, उसके लिए अपनी पहचान तक बदल दी, वह लड़की आखिर धोखेबाज निकली।

Exit mobile version