• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home विशेष रिपोर्ट

रामानंद सागर जन्मदिन: संघर्ष करते हुए बीता था बचपन, मौत के बिस्तर से लिखी थी डायरी

by Hamara Ghaziabad Staff
December 29, 2022
in विशेष रिपोर्ट
रामानंद सागर जन्मदिन: संघर्ष करते हुए बीता था बचपन, मौत के बिस्तर से लिखी थी डायरी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। रामानंद सागर उर्फ चंद्रमौली चोपड़ा की ‘रामायण’ आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। जब भी रामायण का जिक्र होता है तो रामानंद सागर का नाम जरूर आता है। यूं कह लीजिए कि ‘रामानंद सागर की रामायण’ के नाम से ही लोग उन्हें याद करते हैं। 29 दिसंबर 1917 को जन्मे रामानंद सागर को टीवी शो ‘रामायण’ ने युगों-युगों तक अमर कर दिया। भारत सरकार ने रामानंद को 2000 में कला और सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया था।

ADVERTISEMENT

रामानंद सागर का जन्म 29 दिसंबर 1917 को लाहौर में हुआ था। जन्म के वक्त उनका नाम चंद्रमौली चोपड़ा था। उनके दादा पेशावर से आकर परिवार समेत कश्मीर में बस गए। धीरे-धीरे वे शहर के नगर सेठ बन गए। जब रामानंद 5 साल के थे तो उनकी मां का निधन हो गया था। बहुत छोटी उम्र में ही रामानंद सागर को उनके निसंतान मामा ने गोद ले लिया। यहां उनका नाम चंद्रमौली से बदलकर रामानंद सागर रखा गया।

छोटे-छोटे काम कर कमाते थे पैसे
रामानंद सागर को पढ़ने लिखने का बहुत शौक था। वो दिन-रात पढ़ने में लगे रहते थे। 16 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली किताब- प्रीतम प्रतीक्षा लिखी। ये वो दौर था जब वे अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए काम भी किया करते थे। रामानंद ने पिऊन से लेकर साबून बेचने तक की नौकरी की थी। यहां तक कि सुनार की दुकान में हेल्पर और ट्रक क्लीनर का भी काम वह कर चुके थे। इससे जितने पैसे आते थे, वे अपनी पढ़ाई में लगाते। ऐसा करते हुए उन्होंने काम के साथ अपनी डिग्री भी हासिल कर ली थी।

रामानंद सागर लेखन में माहिर थे इसी की झलक आगे चलकर उनकी कहानियों और किस्सों में नजर आती थी। उन्होंने 32 लघुकथाएं, 4 कहानियां, 1 उपन्यास, 2 नाटक लिखे हैं। वे पंजाब के जाने-माने अखबार डेली मिलाप के संपादक भी रहे थे।

विभाजन की तकलीफ
जब देश आजाद हुआ था। 1947 में जब भारत स्वतंत्रता का स्वाद चख रहा था, तब रामानंद 30 साल के थे। आजादी के उन दिनों में पाकिस्तान के हमले और कबायलियों के आतंक ने रामानंद के परिवार को बुरी तरह प्रभावित किया। पाक सेना की मदद से 10 हजार जिहादी मुस्लिम कबायली बारामूला पहुंचने के बाद श्रीनगर में बिजली की लाइन काट चुके थे। राजधानी में अंधेरी छा गया था जिसके बाद लूट, अपहरण, बलात्कार का खेल शुरू हो चुका था।

आतंकी हमलों के बीच तब पायलट बीजू पटनायक हवाई जहाज लेकर उन्हें बचाने पहुंचे थे। रामानंद सागर पत्नी, पांच बच्चों, सास, साले और उनकी पत्नी के साथ पूरी रात श्रीनगर के पुराने हवाई अड्डे की दीवार से चिपके थे। रामानंद के सिर पर बड़ा ट्रंक देखकर कर्मीदल ने परिवार के किसी भी सदस्य को विमान में चढ़ाने से इनकार कर दिया। हताश शरणार्थी धक्का-मुक्की कर रहे थे। रामानंद सागर जोर से चिल्लाए ट्रंक मेरे साथ ही जाएगा वरना परिवार का कोई नहीं जाएगा।

तभी उनकी मदद के लिए एक पंजाबी जाटनी आई, जिसने केवल ट्रंक ही नहीं बल्कि रामानंद को भी उठाकर विमान में फेंक दिया। उसने पायलट से कहा, ‘तुझे शर्म नहीं आती। चार दिन से हमने कुछ खाया नहीं है।’ पायलट बीजू शांत तो हो गए थे लेकिन वह ट्रंक के पास आए और उसे खोलने के लिए कहा, जब ट्रंक खोला गया तो उसमें रामानंद सागर के उपन्यास के नोट्स, विभाजन के अनुभव, बरसात फिल्म की स्क्रिप्ट मिले। इसे दिखाने के साथ ही रामानंद सागर रो दिए और बोले, ‘हां यही मेरे हीरे जवाहरात हैं, जो मैं लेकर जा रहा हूं।’

इस मंजर को देख बीजू पटनायक ने अगले ही पल रामानंद को गले लगा लिया। विमान में बैठी भीड़ में भी जोश बढ़ गया था। आपको बता दें कि बीजू पटनायक दो बार उड़ीसा के मुख्यमंत्री रहे थे। वह असम के राज्यपाल भी बने और इंडियन एयरलाइंस को कमर्शल रूप से शुरू करने का श्रेय भी उन्हीं को ही जाता है।

रामानंद सागर लिखते थे डायरी
रामानंद सागर टीबी के मरीज थे। इलाज के दौरान उन्होंने डायरी लिखना शुरू किया था। उनकी इस डायरी के हर एक कॉलम ने ऐसी बातें लिखी थीं, जिन्होंने लोगों को हैरान कर दिया था। एक इंटरव्यू में रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने इस किस्से का जिक्र किया था।

प्रेम सागर ने कहा- ‘मेरे पिता रामानंद सागर जी को पढ़ने-लिखने का बहुत शौक था। वे दिन-रात पढ़ाई में लगे रहते थे। एक दिन उन्हें खांसी आई फिर देखा तो उनके कपड़े में खून लगा हुआ था। फैमिली डॉक्टर को बुलाया और जांच में पता चला कि उन्हें टीबी है।उस वक्त टीबी का कोई इलाज नहीं थ। डॉक्टर ने उन्हें टीबी सेनिटोरियम में भर्ती हो जाने की सलाह दी थी। फिर पिताजी को उनके दादाजी टंगमर्ग स्थ‍ित टीबी सेनिटोरियम लेकर गए और वहां उन्हें भर्ती कर दिया। यहां टीबी पेशेंट्स जिंदा जरूर आते थे लेकिन उनकी लाश बाहर जाती थी।’

डायरी में लिखी बातों ने लोगों को चौंकाया
उन्होंने आगे बताया, ‘उस सेनिटोरियम में एक कपल भी था। वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। एक दिन दोनों स्वस्थ होकर वहां से निकले। उन्हें देखकर पिताजी चकित रह गए। उस दिन उन्हें एहसास हुआ कि प्यार किसी भी बीमारी को मात दे सकता है। उस दिन से उन्होंने रोज डायरी लिखना शुरू किया- मौत के बिस्तर से डायरी टीबी पेशेंट की।’

प्रेम सागर ने अंत में कहा था, ‘ये सब साहित्य से जुड़े लोग पढ़ते थे। पिताजी ने कॉलम लिखकर भेजना शुरू किया। उनके कॉलम को पढ़कर एक अखबार के संपादक हैरान रह गए थे। वे सोचने लगे कि एक आदमी मर रहा है और वो लोगों को बता रहा है कि जीना कैसे है। उनके कॉलम ने संपादक का दिल छू लिया और उन्होंने अपने अखबार में एक कॉलम निकालाना शुरू किया- ‘मौत के बिस्तर से रामानंद सागर। फैज अहमद फैज, किशनचंद्र, राजिंदर सिंह बेदी ने भी पिताजी के आर्ट‍िकल्स को सराहा और वे भी उनके फैन हो गए फिर पिताजी को बतौर लेखक पहचान मिली।’

‘रामायण’ से मिली पहचान
रामानंद सागर के वैसे तो कई सीरियल और फिल्में मशहूर हुईं मगर जिसने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी वो था रामायण। 25 जनवरी 1987 को रामायण का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ। ये सीरियल 31 जुलाई 1988 तक चलता रहा। दूरदर्शन पर रामायण रविवार प्रातः 45 मिनट (विज्ञापन समेत) तक आता था। जबकि उस दौर में बाकी सीरियल को 30 मिनट का स्लॉट ही मिलता था। 78 एपिसोड वाले रामायण का प्रसारण जब होता था तो देश की सड़कों एवं गलियों में कर्फ्यू जैसा सन्नाटा छा जाता था। आज के दौर में इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

ShareTweetSendShare
Previous Post

भारत में अब तक 41 विदेशी यात्री कोरोना पॉजिटिव

Next Post

राहुल की सुरक्षा में चूक की शिकायत पर सीआरपीएफ का जवाब- खुद ही 113 बार किया उल्लंघन

Discussion about this post

Stay Connected test

  • 72.7k Followers
  • 23.8k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

December 8, 2021
खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

December 9, 2021
हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

December 9, 2021
Ghaziabad News: हाईस्पीड ट्रेन का गाजियाबाद स्टेशन लेने लगा आकार, मेट्रो के ऊपर से गुजरेगी ट्रेन

रेलवे ने बुलेट ट्रेन को लेकर दी बड़ी जानकारी, बताया कितना पूरा हो गया का काम

August 18, 2022
परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

0
SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

0
खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

0
बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

0
निकाय चुनाव: गाजियाबाद में वार्डों के आरक्षण का इंतजार खत्म, यहां देखें पूरी सूची

निकाय चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी, गाजियाबाद नगर निगम महिला सीट घोषित

March 30, 2023
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अब ज्यादा देना होगा टोल, कार के लिए भी बढ़ा टैक्स

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अब ज्यादा देना होगा टोल, कार के लिए भी बढ़ा टैक्स

March 30, 2023
मां ने सनस्क्रीन भेजी है लेकिन मैं लगाता नहीं: राहुल गांधी

अमेरिका के बाद अब जर्मनी ने भी की राहुल गांधी विवाद पर टिप्पणी, बीजेपी भड़की

March 30, 2023
भगवंत मान ने विधानसभा में किया एलान, भगत सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब में रहेगी छुट्टी

भगवंत मान की बेटी को खालिस्तान समर्थकों ने दी धमकी, फोन पर की गाली-गलौज

March 30, 2023

Recent News

Hamara Ghaziabad

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अभिव्यक्ति
  • इवेंट्स
  • उद्योग
  • एनसीआर
  • कोरोना अपडेट
  • ख़बरें राज्यों से
  • खेल
  • गाज़ियाबाद के गुनहगार
  • घटना
  • चौपाल
  • जीडीए
  • ट्रैफिक अपडेट
  • धर्म और अध्यात्म
  • नगर निगम
  • नागरिक मुद्दे
  • नियुक्तियाँ
  • पर्यावरण
  • पाठकों की कलम से
  • फेक न्यूज पोस्टमार्टम
  • फोटो / विडियो
  • मनोरंजन
  • मेरठ समाचार
  • मेरा गाज़ियाबाद
  • मेरा स्वास्थ्य
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रियल स्टेट
  • विविध
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
  • शाबाश इंडिया
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • संक्षिप्त ख़बरें
  • संवरता गाज़ियाबाद
  • सांप्रदायिकता
  • सामाजिक

Recent News

निकाय चुनाव: गाजियाबाद में वार्डों के आरक्षण का इंतजार खत्म, यहां देखें पूरी सूची

निकाय चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी, गाजियाबाद नगर निगम महिला सीट घोषित

March 30, 2023
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अब ज्यादा देना होगा टोल, कार के लिए भी बढ़ा टैक्स

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अब ज्यादा देना होगा टोल, कार के लिए भी बढ़ा टैक्स

March 30, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
Go to mobile version