फ्री राशन की तरह कंडोम फ्री में बांटेगी फ्रेंच सरकार

पेरिस। फ्रांस में युवाओं को फ्री में कंडोम उपलब्ध कराए जाएंगे। खुद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इसकी घोषणा की है। मैक्रॉन ने कहा है कि देश में अवांछित गर्भधारण को कम करने के वास्ते युवाओं को मुफ्त कंडोम उपलब्ध कराए जाएंगे।

” मैक्रॉन के मुताबिक, 18-25 साल के युवाओं के लिए सभी मेडिकल पर फ्री में कंडोम उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने पोइटियर्स की एक बस्ती में स्वास्थ्य पर हो रही बहस के दौरान इसकी घोषणा की। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य अधिकारियों का अनुमान है कि फ्रांस में 2020 और 2021 में यौन संचारित रोग (एसटीडी) की दर में लगभग 30% की वृद्धि हुई है। उन्होंने इस कदम को ‘रोकथाम की दिशा में एक छोटी क्रांति’ करार दिया है। बीते वर्षों 2020 और 2021 में फ्रांस में एसटीआई दर में 30 फीसदी का इजाफा हुआ था। मैक्रों ने भी इस पर चिंता जाहिर की है।

बीबीसी की खबर के अनुसार, मैक्रों ने कहा कि सेक्सुअल एजुकेशन को लेकर फ्रांस के सामने शैक्षिक चुनौतियां (Educational Challenges) हैं। उन्होंने स्वीकार किया, ‘हम इस सब्जेक्ट में बहुत अच्छे नहीं हैं। वास्तविकता थ्योरी से अलग.. बहुत अलग होती है।’

1 जनवरी से लागू होगा फैसला
इससे पहले गर्भनिरोधक 18 साल या उससे कम उम्र की लड़कियों से लिए फ्री था। मैक्रों ने एक ट्वीट में कहा कि गुरुवार की घोषणा अन्य स्वास्थ्य उपायों के साथ-साथ चलेगी। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने लिखा कि फार्मेसियों में 1 जनवरी से 18 से 25 साल के लोगों के लिए कंडोम फ्री में उपलब्ध होंगे। वर्तमान में सरकार लोगों को कंडोम के पैसे वापस करती है जिसका उद्देश्य एचआईवी जैसे यौन संक्रामक रोगों के प्रसार को रोकना है।

Exit mobile version