केजरीवाल की हत्या की साजिश कर रही भाजपा: मनीष सिसोदिया

File Photo

दिल्ली। दिल्ली में निगम चुनाव और गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने है। दोनों पार्टियों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि गुजरात और एमसीडी चुनाव मे हार के डर से बौखलाई बीजेपी अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने कल जिस तरह से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी दी है उससे साफ है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है। भाजपा अब अन्य हथकंडे अपनाने मेे असफल रही है, इसलिए यह साजिश रच रही है तिवारी ने हत्या की धमकी दी है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज हम इसकी शिकायत चुनाव आयोग और पुलिस में शिकायत करेंगे। यह बड़ा सवाल है कि मनोज तिवारी को कैसे पता है कि अरविंद केजरीवाल पर हमला होने जा रहा है। साफ है कि उनकी ओर से योजना बनाई जा रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव और गुजरात मेें जिस तरह विधानसभा चुनाव के लिए माहाैल बना हुआ है इससे भाजपा बुरी तरह घबराई हुई है। उसे दोनों जगह आम आदमी पार्टी की जीत साफ दिख रही है।

वहीं, दूसरी तरफ भाजपा ने सिसोदिया के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने प्रेस वार्ता में टिकट न मिलने से नाराज आप कार्यकर्त्ता संदीप भारद्वाज की आत्महत्या की घटना को लेकर आप पर निशाना साधा है। मनोज तिवारी ने कहा कि आप कार्यकर्ता की मौत आत्महत्या नहीं हत्या है। वह आप के संस्थापक सदस्य थे। टिकट के दावेदार थे। उनकी जगह पैसे लेकर किसी और को टिकट दे दिया गया। उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। किसी को आत्महत्या के लिए मजबूर करना भी हत्या है और इसके लिए आप के मुखिया जिम्मेदार हैं।

मनोज तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता की मौत पर कुछ बोलने की जगह आप नेता रटा रटाया स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। टिकट बेचे जाने से आप कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। विधायक को मार रहे हैं। दिल्ली में इस तरह की स्थिति की कल्पना नहीं की जा सकती है। भाजपा चुप नहीं बैठेगी। भाजपा के लिए प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण है।

Exit mobile version