लड़के ने भेजा सस्ता लहंगा, नाराज दुल्हन ने शादी से किया इनकार

प्रतीकात्मक चित्र

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक दुल्हन ने इसलिए शादी से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हे ने शादी के लिए दुल्हन को सस्ता लहंगा भेजा था। विवाद होने के बाद मामला हल्द्वानी कोतवाली पहुंचा जहां दोनो पक्षों के बीच समझौते के बाद वापस भेज दिया गया।

लड़की पक्ष वाले हल्द्वानी के रहने वाले थे जबकि लड़का पक्ष वाले अल्मोड़ा के रहने वाले थे। दोनों की इसी साल जून महीने में सगाई हुई थी और दोनों ने नवंबर महीने में शादी के लिए तारीख तय की थी। दूल्हे ने दुल्हन के लिए लखनऊ से 10 हजार का लहंगा ऑर्डर किया था, लेकिन दुल्हन को वो सस्ता लहंगा पसंद नहीं आया जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। लड़के पक्ष वालों ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए कार्ड भी छपवा लिए हैं। बड़ी मुश्किल से लड़की और लड़का पक्ष वाले समझौते के लिए राजी हुए। दोनों पक्ष समझौते के बाद शादी को कैंसिल करने पर राजी हो गए। समझौता हो जाने के बाद दोनों पक्ष पुलिस को धन्यवाद देते हुए अपने-अपने घर चले गए।

Exit mobile version