गाजियाबाद में रिटायर दरोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना इलाके में दिल्ली पुलिस से सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वरुण सड़क पर पड़ा हुआ है और दूसरा व्यक्ति उस पर ईंटों से हमला कर रहा है। ये वीडियो वहां से गुजर रहे एक कार सवार व्यक्ति ने बनाया। जिसके बाद उसे वायरल कर दिया।

मृतक वरुण गांव जावली का रहने वाला था। वरुण के पिता दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह अपने 2 दोस्तों के साथ मंगलवार रात करीब 9.30 बजे खाना खाने के लिए गया हुआ था। आरोप है कि वहां कुछ युवकों ने कार को वरुण की कार से सटाकर खड़ा कर दिया था। जिससे अरुण की कार का दरवाजा नहीं खुल पा रहा था। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों के बीच मारपीट में अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शरीर में चोटें इतनी ज्यादा गंभीर थी कि अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन पर पड़े युवक पर एक युवक ईंट से हमला कर रहा है। वारदात के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

SP सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया, ”टीला मोड़ थाना क्षेत्र में लोनी रोड पर मंगलवार रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। जिसमें पता चला कि ओप्स किचन के सामने दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के 35 वर्षीय वरुण को पीटा। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं।”

Exit mobile version