राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में चीनी महिला गिरफ्तार

प्रतीकात्मक चित्र

दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक चीनी महिला काई रूओ को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला पर चीन के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार चीनी महिला कई भाषाओं की जानकार और वह नेपाली भाषा भी अच्छे से बोल लेती है।

मजनूं का टीला इलाके से दिल्ली पुलिस ने एक चीनी महिला नागरिक को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस को शक है कि महिला भारत में जासूसी के लिए आई थी। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की तरफ से यह कार्रवाई की गई। चीनी महिला नेपाल की नागरिक बनकर बौद्ध भिक्षु की वेशभूषा में राजधानी में रह रही थी। महिला का नाम काय रुओ है। संदिग्ध हाव भाव के चलते दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को काफी दिनों से शक था। गिरफ्तार चीनी महिला काय रुओ के पास नागरिकता के जो दस्तावेज मिले हैं उनमें उसने अपना नाम डोल्मा लामा लिखवाया हुआ था और उसका पता काठमांडू का लिखा हुआ है। उसके पासपोर्ट में भी नेपाल का पता लिखा हुआ है।

हालांकि यह पाया गया कि वह चीनी है और वर्ष 2019 में चीनी पासपोर्ट पर भारत की यात्रा आई थी। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में चीनी महिला ने खुलासा कर दिल्ली पुलिस को भी चौंका दिया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता उसे जान से मारने की फिराक में थे, इसलिए वह लगातार उनसे बच रही है। दिल्ली पुलिस लगातार महिला से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version