प्रियंका गांधी फिर हुईं कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। प्रियंका की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार की सुबह ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, फिर से कोरोना पॉजिटिव। सभी प्रोटोकॉल्स के साथ आईसोलेट हो रही हूं। इससे पहले 3 जून को भी प्रियंका की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं।

उधर, एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आज का राजस्थान का अलवर दौरा रद्द हो गया है। उनकी तबीयत खराब है। उनका वहां पार्टी के ‘नेत्रत्व संकल्प शिविर’ में शामिल होने का कार्यक्रम था।

दिल्ली में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना वायरस
बता दें, दिल्‍ली में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से अपने पांव पसार रहा है। मंगलवार को दिल्ली में 2,495 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कोविड पॉजिटिविटी रेट दर अब 15.41 फीसदी पर हो गया। वहीं, कोरोना के कारण 7 मरीजों की और मौत हो गई। नए मामलों को मिलाकर दिल्‍ली में अब 8,506 कोविड के सक्रिय मामले हैं। ये आंकड़ा 9 अगस्त तक का है।

Exit mobile version