दुनिया के कई हिस्सों में ‘गूगल’ हुआ डाउन

दुनिया के कई देशों में मंलगवार सुबह से सर्च इंजन Google कई लोगों के लिए काम नहीं कर रहा है। आउटएज ट्रैकिंग वेबसाइट  Downdetector.com के मुताबिक दुनियाभर के 40 हजार से अधिक यूजर्स परेशानियों का सामना कर रहे थे। ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर के लोगों ने भी Google सर्च इंजन के साथ समस्याओं की सूचना दी। गूगल ने फिलहाल इस मामले पर कोई जानकारी नहीं दी है।

यूजर्स को नजर आ रहा ये मैसेज
गूगल पर सर्च करने के दौरान यूजर्स को 500 Error मैसेज नजर आ रहा है। लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट लेकर भी कंपनी को रिपोर्ट किया है। हालांकि कंपनी के जवाब का अभी भी इंतजार है। भारतीय समयनुसार सुबह सात बजे से यूजर्स ने गूगल के डाउन होने की शिकायत करना शुरू कर दिया हालांकि आधे घंटे के भीतर समस्याओं में कमी आने लगी। 

भारत में काम कर रहा गूगल
बता दें कि भारत में गूगल सही तरीके से काम कर रहा है। लोगों ने यहां शिकायतें नहीं की हैं। हालांकि अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Exit mobile version