नकली किन्नर को असली किन्नर ने सिखाया सबक, लोगों को धमकाकर मांग रहा था 500 रुपये

भोपाल। मध्यप्रदेश के राजधानी के प्लेटिनम प्लाजा के पास असली किन्नर और नकली किन्नर में जमकर विवाद हो गया। इतना ही नहीं असली किन्नर ने नकली किन्नर की पकड़कर जमकर धुलाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भोपाल में मंगलवार को दोपहर में प्लेटिनम प्लाजा के पास एक किन्नर व्यापारियों से बधाई मांग रहा था और बधाई नहीं देने पर वो व्यापारियों के साथ अड़ीबाजी और अभद्र व्यवहार कर रहा था। ये नकली किन्नर व्यापारियों से 500 से लेकर 1000 ऊपर तक की मांग कर रहा था। अगर कोई व्यापारी इसको बधाई नहीं दे पाता तो, ये उसे गंदी-गंदी गाली देने लगता था। इसी बीच किसी ने देवी किन्नर को इसकी सूचना दे दी। देवी किन्नर भी तुरंत एक्शन लेते हुए मौके पर पहुंच गई और वसूली कर रहे नकली किन्नर को रंगे हाथों पकड़ लिया।

फिर क्या था, इस नकली किन्नर की असली किन्नर देवी ने जमकर धुनाई कर दी। देवी कितने ने बताया कि ये किन्नर नहीं लड़का है और नकली किन्नर बनकर लोगों से वसूली कर रहा था। देवी का कहना है कि कुछ लोग महिलाओं के कपड़े पहन कर उनके धंधे में सेंध लगा रहे हैं। असली किन्नरों को वे बदनाम करते हैं।

किन्नरों को बदनाम कर रहा नकली किन्नर ‘देवी किन्नर’ से माफी मांगता रहा। जिसके बाद देवी किन्नर ने नकली किन्नर को माफ करते हुए छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यह किन्नरों को बदनाम करने की साजिश हो सकती है। देवी ने बताया कि उनके पास कमला नगर थाने से गुरुवार को फोन आया कि जो नकली किन्नर पकड़ा था। उस पर ₹3 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

Exit mobile version