कॉम्पोजिट विद्यालय को रोटरी क्लब द्वारा दिए गए 10 पंखे व पुस्तकें

गाजियाबाद। मोहन नगर के करेहड़ा स्थित कॉम्पोजिट विद्यालय को रोटरी क्लब दिल्ली ईस्ट एण्ड द्वारा 10 पंखे एवं पुस्तकें दे गईं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका आशा राय की उपस्थिति में क्लब द्वारा विद्यालय परिसर में 51 पौधे भी रोपित किए गए।

क्लब की पूर्व अध्यक्षा रेणुका चौधरी झा ने विद्यार्थियों को विभिन्न पेड़-पौधों की पहचान करते हुए प्रकृति के प्रति मानवीय दायित्वों की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस प्रकार की गतिविधियाँ आगे भी जारी रहेंगी। इस दौरान प्रधानाध्यापिका आशा राय, अनुदेशक दीपा चौहान एवं शिक्षामित्र सीमा सहित क्लब अध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव यतेंद्र कालरा, कोषाध्यक्ष अनिल छाबड़ा, पूर्व अध्यक्षा रेणुका चौधरी झा, पूर्व सचिव सुनीता, पूर्व अध्यक्ष दयानंद शर्मा एवं सदस्या सिम्मी बहल आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version