युवराज सिंह और हेजल कीच के बेटे का किया नामकरण

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेज़ल कीच ने रविवार को फादर्स डे के मौके पर अपने बेटे की झलक दिखाई। इसके साथ ही अपने बेटे के नाम का खुलासा किया। युवराज-हेजल के बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह रखा गया है।

युवराज इसी साल पिता बने हैं, उनकी पत्नी हेजल कीच ने 26 जनवरी 2022 को बेटे को जन्म दिया था। इसके साथ ही उन्होंने फार्दस डे पर अपने इमोशन शेयर किए। युवराज सिंह ने अपने पिता बनने की खबर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर ही साझा की थी। अब लगभग 6 महीने के बाद उन्होंने अपने बेटे का नामकरण किया है।

अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए युवराज सिंह ने लिखा कि, दुनिया में आपका स्वागत है ओरियन कीच सिंह। मम्मी और पापा अपने छोटे पुत्तर को बहुत प्यार करते हैं। जब फैन्स को युवराज-हेज़ल के बेटे का नाम पता लगा, तब हर कोई उसका मतलब भी ढूंढने लगा। दोनों ने खुद ही ओरियन कीच सिंह नाम के पीछे की कहानी बताई।

युवराज सिंह ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ओरियन तारामंडल का एक तारा है और माता-पिता के लिए अपना बच्चा ही अपना तारा होता है। जब हेजल गर्भवती थी और अस्पताल में सोती थी, तो मैं कुछ एपिसोड देख रहा था, जहां मेरे दिमाग में ये नाम आया और हेजल ने इसे तुरंत पसंद कर लिया।उन्होंने कहा, मैं चाहता था कि हेजल का आखिरी नाम बच्चे के नाम पर आए, इसलिए यह हुआ। युवराज और हेजल कीच ने अपने बच्चे का नाम ओरियन कीच सिंह रखा है।

युवी ने जैसे ही पोस्ट किया तो लोगों ने बधाई देना शुरू कर दिया। बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन सहित तमाम दिग्गज सेलेब्स और फैंस ने युवराज और हेजल को बधाई दी। आपको बता दें कि युवराज सिंह और हेज़ल कीच की शादी 2016 में हुई थी।

Exit mobile version