10.30 घंटे हुई राहुल गाँधी से पूछताछ, दिल्ली में आज भी कई रास्ते बंद, इन रास्तों पर न जाएँ

दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से आज मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ऑफिस में पूछताछ होगी। राहुल को मिले नोटिस का कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर राजधानी दिल्ली में कई सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही बंद की गई है। सोमवार को साढ़े 10 घंटे पूछताछ हुई थी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि सुबह 7 से 12 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड जाने से बचें। इसी तरह की गाइडलाइंस गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन के लिए जारी हुई है।

ट्रैफिक पुलिस ने आगे बताया है कि विशेष ट्राफिक व्यवस्था के कारण नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

बता दें कि कल राहुल गांधी ईडी के सामने पेश हुए थे। सुबह जब राहुल गांधी ईडी ऑफिस के लिए निकले थे तब उनके साथ हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता भी थे। इस दौरान जो प्रदर्शन हुआ उसमें 459 कांग्रेसी कार्यकर्ता हिरासत में लिये गए थे। इस प्रदर्शन को कांग्रेस ने सत्याग्रह नाम दिया था।

Exit mobile version