जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में पत्थरबाजी, सहारनपुर में भी हुआ बवाल

प्रयागराज। यूपी के कई जिलों में जुमे की नवाज के बाद प्रदर्शन किया जा रहा है। कई जगह सिर्फ नारेबाजी हो रही है तो प्रयागराज में स्थिति तनावपूर्ण है। जुमे की नमाज के बाद पहले नारेबाजी और हंगामा हुआ। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पथराव शुरू हो गया, आगजनी भी हुई है, पुलिस प्रशासन द्वारा हालात पर नियंत्रण पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं सीएम योगी ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद अटाला इलाके में सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। पुलिस ने चारों तरफ बैरीकेटिंग कर दी है, पुलिस पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स मौके पर मौजूद है। पीएसी के एक ट्रक में आग दी गयी है। प्रशासन ने आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग के जरिए उपद्रवियों को नियंत्रण में करने की कोशिश की । झड़प के दौरान एडीजी प्रेम प्रकाश की गाड़ी पर भी पथराव हुआ। जिसमें एडीजी का गनर पत्थर लगने से गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।

डीएम, एसएसपी और मीडियाकर्मियों को भी पत्थर लगे हैं। कई आरपीएफ जवान भी घायल हुए हैं। डेढ़ घंटे से लगातार पत्थरबाजी हो रही है। एडीजी ने प्रदर्शनकारियों को पत्थरबाजी नहीं बंद पर सख्ती की चेतावनी दी है। आरपीएफ ने उपद्रवियों को गलियों में खदेड़ा इसके बाद भी रुक-रुक कर पत्थरबाजी होती रही।

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल को लेकर एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश बोलो कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, कार्यवाहक डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर व पुलिस मुख्यालय स्थिति पर नजर रखें हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उधर सहारनपुर जिले में भी शुक्रवार का दिन मुस्लिम समुदाय के हंगामे की भेंट चढ़ गया। यहां जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने नारेबाजी करते हुए घंटाघर चौक पर जाम लगा दिया। यहाँ नमाजियों ने घंटाघर और नेहरू मार्केट की दुकानें भी जबरन बंद करा दी गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दो पहिया वाहनों में जमकर तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने हल्‍का बल प्रयोग करते हुए जाम लगाने वाले नमाजियों को वहां से हटा दिया।

Exit mobile version