15 साल के लड़के सीएम योगी के खिलाफ लिखी आपत्तिजनक पोस्‍ट, अब 15 दिन साफ करेगा गौशाला

सीएम योगी

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक किशोर लड़के की ओर से सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने के मामले में प्रशासन ने उसे अनोखा की सजा सुनाई है। 15 वर्षीय लड़के को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) ने सामुदायिक सेवा करने का आदेश का दिया है, जिसके तहत अब किशोर को 15 दिन के लिए गैशाला में जाकर साफ-सफाई करनी होगी।

जानकारी के मुताबिक, किशोर ने सोशल मीडिया पर सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए उनकी मॉर्फ्ड तस्वीर पोस्ट की थी, जिस पर जेजेबी बोर्ड की ओर से फैसला सुनाते हुए उसे सजा दी गई। मामले के बारे में बताते हुए सरकारी वकील अतुल सिंह ने बताया कि 15 साल के लड़के के खिलाफ इस महीने की शुरूआत में बदायूं के सहसवां थाने ने सब- इंस्पेक्टर राजेश कुमार की ओर से एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया था, जिसके बाद उसे बाल सुधार गृह में रखा गया था। फिर बोर्ड ने आज उसकी किशोरवस्था का ध्यान रखते हुए यह सजा सुनाई।”

जेजेबी की ओर से फैसला बोर्ड की अध्यक्ष मजिस्ट्रेट आंचल अधाना, अन्य न्यायिक सदस्यों प्रमिला गुप्ता और अरविंद कुमार गुप्ता के साथ सुनाया। इसके साथ- साथ किशोर पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

Exit mobile version