• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home ख़बरें राज्यों से

भाकियू में एक और फूट, बोले टिकैत- सरकार के इशारे पर हुआ सब कुछ

by Hamara Ghaziabad Staff
May 16, 2022
in ख़बरें राज्यों से
‘भीड़तंत्र ही लोकतंत्र में सबसे बड़ा हथियार’: ‘अल्लाह-हू-अकबर’ नारे वाली महापंचायत को राकेश टिकैत ने बताया सफल
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के सूत्रधार रहे भारतीय किसान यूनियन में दरार पड़ गयी है। किसान आंदोलन का बड़ा चेहरा रहे राकेश टिकैत और उनके भाई नरेश टिकैत को संगठन से अलग कर दिया गया है। नया संगठन भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नाम से काम करेगा, जिसका अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान को बनाया गया है। जिसके बाद राकेश टिकैत ने कहा कि ये सब कुछ सरकार के इशारे पर हुआ है।

भाकियू संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत 2011 में दिवंगत हुए थे। इससे पहले भी और बाद में भी कई बार भाकियू टूटी। इससे भाकियू- भानू, लोकशक्ति, महाशक्ति, सौराज, अंबावत, असली, अवध, तोमर समेत कई संगठन बने। पर इस बार की फूट से भाकियू को बड़ा झटका लगा है। इस बार एक साथ काफी संख्या में 25-30 साल पुराने दिग्गजों ने यूनियन को अलविदा कहते हुए नया संगठन बना लिया है। दावा है कि भाकियू को महेंद्र टिकैत ने अराजनैतिक बनाया था पर अब यह राजनीतिक हो गई है। अहम बात यह है कि जितने भी अहम पदाधिकारी नए संगठन में गए हैं वे सब अपने-अपने क्षेत्र में भाकियू की रीढ़ रहे हैं। यह बात राकेश टिकैत खुद स्वीकारते हैं। चाहे लखनऊ में हरिनाम सिंह वर्मा हों या फतेहपुर के राजेश चौहान। अलीगढ़ के अनिल तालान हों या स्याना के मांगेराम त्यागी। सभी का संगठन में अहम रोल था। धर्मेंद्र मलिक तो 25 साल से यूनियन से जुड़े थे।

असंतुष्ट गुट ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के नाम से नया संगठन बना लिया और भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष रहे राजेश सिंह को इस संगठन का अध्यक्ष बना दिया गया। राकेश टिकैत और नरेश टिकैत इस कार्यक्रम में शामिल तक नहीं हुए। इस नए संगठन के सदस्यों का आरोप है कि राकेश टिकैत अपने लिए राजनीतिक जमीन तैयार कर रहे हैं और किसानों से उनका सरोकार नहीं रह गया है।

बीते विधानसभा चुनाव के दौरान राकेश टिकैत ने कहा था कि ईवीएम की भी रखवाली करनी होगी। यह बात यूनियन के एक गुट को रास नहीं आई थी। तब भी दबी जुबान में यह कहा गया था कि यूनियन को राजनीति नहीं करनी चाहिए। आरोप लगा था कि भाकियू सपा-रालोद गठबंधन को सपोर्ट कर रही है।

वहीं बीकेयू प्रवक्ता राकेश टिकैत की तरफ से इसका जवाब दिया गया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, कुछ लोगों के विचार नहीं मिले तो वो छोड़कर चले गए। टिकैत ने बताया कि नाराज किसान नेताओं ने अलग से अपना संगठन बनाया है। उन्होंने दूसरे संगठन को बधाई भी दी। साथ ही कहा कि सरकार के इशारे पर ये सब हो रहा है। हमारा संगठन भारतीय किसान यूनियन है। जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत हैं, संगठन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, चंद लोगों से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

ShareTweetSendShare
Previous Post

क्या राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे गौतम अडानी, बयान जारी कर बताई सच्चाई

Next Post

लश्कर-ए-इस्लाम ने दी कश्मीरी हिंदुओं को घाटी छोड़ने की धमकी

Discussion about this post

Stay Connected test

  • 72.7k Followers
  • 23.8k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

December 8, 2021
खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

December 9, 2021
हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

December 9, 2021
Ghaziabad News: हाईस्पीड ट्रेन का गाजियाबाद स्टेशन लेने लगा आकार, मेट्रो के ऊपर से गुजरेगी ट्रेन

रेलवे ने बुलेट ट्रेन को लेकर दी बड़ी जानकारी, बताया कितना पूरा हो गया का काम

August 18, 2022
परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

0
SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

0
खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

0
बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

0
भाजपा नेता पंकजा मुंडे को कांग्रेस ने दिया पार्टी में शामिल होने का ऑफर

भाजपा नेता पंकजा मुंडे को कांग्रेस ने दिया पार्टी में शामिल होने का ऑफर

June 3, 2023
‘छत्रपति शिवाजी ने खत्म की गुलामी की मानसिकता’, राजतिलक के 350 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

Odisha Train Accident: पीएम मोदी पहुंचेंगे बालासोर, बीजेपी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

June 3, 2023
‘सिर तन से जुदा’ वाली धमकी दी तो तुम्हारी 7 नस्लें खत्म कर देंगे- लोनी विधायक

सम्राट मिहिर भोज विवाद पर लोनी विधायक का पत्र, कहा- गुर्जर और राजपूत एक पिता की संतानें, मतभेद खत्म कर जातियों को जोड़ें

June 3, 2023
Wrestlers Protest: वर्ल्ड कप विजेता टीम के बयान से अलग हुए बिन्नी, कहा- खेल को राजनीति से न जोड़ें

Wrestlers Protest: वर्ल्ड कप विजेता टीम के बयान से अलग हुए बिन्नी, कहा- खेल को राजनीति से न जोड़ें

June 3, 2023

Recent News

Hamara Ghaziabad

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अभिव्यक्ति
  • इवेंट्स
  • उद्योग
  • एनसीआर
  • कोरोना अपडेट
  • ख़बरें राज्यों से
  • खेल
  • गाज़ियाबाद के गुनहगार
  • घटना
  • चौपाल
  • जीडीए
  • ट्रैफिक अपडेट
  • धर्म और अध्यात्म
  • नगर निगम
  • नागरिक मुद्दे
  • नियुक्तियाँ
  • पर्यावरण
  • पाठकों की कलम से
  • फेक न्यूज पोस्टमार्टम
  • फोटो / विडियो
  • मनोरंजन
  • मेरठ समाचार
  • मेरा गाज़ियाबाद
  • मेरा स्वास्थ्य
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रियल स्टेट
  • विविध
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
  • शाबाश इंडिया
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • संक्षिप्त ख़बरें
  • संवरता गाज़ियाबाद
  • सांप्रदायिकता
  • सामाजिक

Recent News

भाजपा नेता पंकजा मुंडे को कांग्रेस ने दिया पार्टी में शामिल होने का ऑफर

भाजपा नेता पंकजा मुंडे को कांग्रेस ने दिया पार्टी में शामिल होने का ऑफर

June 3, 2023
‘छत्रपति शिवाजी ने खत्म की गुलामी की मानसिकता’, राजतिलक के 350 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

Odisha Train Accident: पीएम मोदी पहुंचेंगे बालासोर, बीजेपी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

June 3, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
Go to mobile version