यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म सम्मान, बेटे राजवीर सिंह ने लिया पुरस्कार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता स्वर्गीय कल्याण सिंह को पद्म विभूषण पुरस्कार (मरणोपरांत) मिला है। उनके बेटे राजवीर सिंह ने पुरस्कार प्राप्त किया।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके कल्याण सिंह का पिछले साल लंबी बीमारी के बाद 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। तब उनका इलाज लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में चल रहा था। उन्हें ये पुरस्कार मरओपरांत दिया गया है। हाल ही में उनके पौत्र संदीप सिंह को योगी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनाया गया। उन्होंने 2017 में राजनीति में कद रखा था। वे अतरौली विधानसभा सीट से वर्तमान में विधायक हैं। पिछली सरकार के दौरान वे शिक्षा व वित्त राज्य मंत्री थे।

कल्याण सिंह को लोग ‘बाबू जी’ कहा करते थे। कल्याण सिंह राम जन्म भूमि आंदोलन के बहुत बड़े नेता माने जाते थे। एक जमाने में उनकी गिनती अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के बाद होती थी। 6 दिसंबर 1992को अयोध्या में बाबरी का ढांचा गिरने के बाद कल्याण सिंह ने कहा था कि ढांचा गिरना राष्ट्रीय शर्म की नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गर्व की बात है।

Exit mobile version