यूपी-बिहार-दिल्ली के भइयों को घुसने नहीं देना, पंजाब सीएम के बयान पर ताली बजा रही थीं प्रियंका गाँधी

चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लगातार एक्टिव हैं। यहां की जनसभाओं में वो खुद को यूपी की बेटी बताती हैं। चाहे वो उन्नाव मामला हो या फिर लखीमपुर खीरी, प्रियंका गाँधी हर जगह मौजूद होती हैं। लेकिन वहीं प्रियंका गाँधी पंजाब चुनाव में दूसरे राज्य के लोगों को बाहरी बताती हैं, साथ ही सीएम मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इसी तरह के बयान ताली बजाती हुई नजर आती हैं।

कल पंजाब के स्वरूप नगर में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने जनसभा में कहा था कि समझदारी का इस्तेमाल करो। चुनाव का समय है, लंबी-लंबी बातें नहीं कहना चाहतीं लेकिन पंजाब के लोगों, बहनों-भाइयों जो आपके सामने है, उसे ठीक से पहचानो, आप में बहुत विवेक है और समझदारी है। उस समझदारी का इस्तेमाल करो। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब पंजाबियों का है। यहां पर कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये जो बाहर से आते हैं उन्हें पंजाबियत सिखाइए। इतना ही नहीं उन्होंने अपने आप को पंजाब की बहू बताते हुए कहा कि ये मेरी ससुराल है।

बस प्रियंका के इतना बोलते ही चन्नी अपने हाथ में माइक लेते हैं और कहते हैं प्रियंका पंजाबियां दी बहू है। यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भईए आके इते राज नई कर दे। यूपी के भईयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है। चन्नी के इतना कहते ही जो बोले सो निहाल के नारे लगते हैं। प्रियंका हंसती हैं और ताली बजाती हैं।

बिहार-यूपी के लोगों के खिलाफ प्रियंका गांधी और चरणजीत सिंह चन्नी का बयान सामने आने के बाद भाजपा के अमित मालवीय ने ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़े हो कर हंस रही है, तालियां बजा रही हैं। ऐसे करेगी कांग्रेस यूपी और देश का विकास? लोगों को आपस में लड़ा कर?’

अरविंद केजरीवाल ने टिप्पणी की निंदा की
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी चरणजीत सिंह चन्नी की कथित टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है। हम किसी भी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के उद्देश्य से टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी यूपी से हैं, इसलिए वह भी भैया हैं।

Exit mobile version