कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह आज बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राहुल गांधी की टीम में प्रमुख चेहरा रहे आरपीएन सिंह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। आरपीएन के जरिए बीजेपी एक तीर से दो निशाना साधने जा रही है। बीजेपी उन्हें स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ पडरौना से उतार सकती है। हालांकि, स्वामी के टिकट की घोषणा अभी नहीं हुई है।

सूत्रों के मुताबिक पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और गृहमंत्री अमित शाह, पीएम से मुलाकात की है। आरपीएन सिंह बीते दो महीने से यूपी चुनाव में सक्रिय नहीं दिख रहे है। दिलचस्प बात यह है कि एक दिन पहले ही कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है उसमें आरपीएन सिंह का भी नाम है।

कौन है आरपीएन सिंह
कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (आरपीएन सिंह) को यूपी के पडरौना का राजा साहेब कहा जाता है। वह इसी नाम से प्रसिद्ध हैं। पडरौना क्षेत्र यूपी के कुशीनगर जिले के अंदर आता है। आरपीएन सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1964 को दिल्ली में हुआ था। वह कुशीनगर के क्षत्रिय परिवार से हैं। 2002 में उन्होंने पत्रकार सोनिया सिंह से शादी की। आरपीएन और सोनिया के तीन बेटियां हैं।

आरपीएन के पिता कुंवर सीपीएन सिंह कुशीनगर से सांसद थे। वह 1980 में इंदिरा गांधी कैबिनेट में रक्षा राज्यमंत्री भी रहे। पडरौना विधानसभा सीट से आरपीएन सिंह 1996, 2002 और 2007 में तीन बार कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं। आरपीएन सिंह 4 बार लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुके हैं लेकिन सफलता सिर्फ एक बार मिली है।

Exit mobile version