गाजियाबाद: पुलिसकर्मी बन मदद के बहाने महिला से दुष्कर्म, भाजपा नेता गिरफ्तार

गाजियाबाद। एक महिला के घरेलू मामले में मदद के नाम पर दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेता ने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। इससे पहले भी भाजपा नेता की एक ऑडियो वायरल हुई थी जिसमे वह लड़की सप्लाई की बात कर रहा था।

नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। एक दिन उसके पास भाजपा के मंडल स्तरीय प्रकोष्ठ में मीडिया प्रभारी कन्हैया गिरी का फोन आया। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए पति से विवाद के मामले में मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कन्हैया ने महिला से मुलाकात की और मामले की जानकारी ली।

महिला का कहना है कि कन्हैया से पति के खिलाफ कई केस डलवा दिए। एक दिन कन्हैया ने उसे महिला अधिकारी से मिलाने की बात कहते हुए फव्वारा चौक के पास स्थित एक होटल में बुलाया। जब महिला वहां पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। इसी दौरान कन्हैया ने उसे पानी दिया, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई।

इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो के जरिये वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद उसने पुलिस ने तहरीर पर कन्हैया के खिलाफ 27 नवंबर को केस दर्ज कर लिया।

ऑडियो हुई थी वायरल
करीब एक माह पहले एक पार्षद पति और एक युवक की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें युवक पार्षद पति से लड़की सप्लाई की बात कर रहा था। पुलिस का कहना है कि यह युवक कन्हैया गिरी ही था। यह ऑडियो सामने आने के बाद पार्टी की किरकिरी हुई थी।

Exit mobile version