गाजियाबाद: सगाई समारोह में थूक लगाकर नान बना रहा युवक गिरफ्तार

मुरादनगर। जनपद में खाद्य सामानों पर थूकने के मामले थमने का नहीं ले रहे हैं, ताजा मामला रावली रोड पर काकड़ा गांव के निकट का है। यहाँ एक सगाई समारोह में थूक लगाकर नान बनाने का मामला सामने आया है। आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। हिदू युवा वाहिनी ने आरोपित के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की मांग की है।

राज पैलेस फार्म हाउस में गुरुवार दोपहर को एक सगाई समारोह चल रहा था। इसमें नान बनाने के लिए एक मिनारा मस्जिद के सादाब को बुलाया गया था। आरोपित नान बनाते हुए उस पर थूक लगा रहा था। उसको थूक लगाते हुए किसी ने देख लिया और यह बात हिदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष आयुष त्यागी को बताई। उन्होंने थूक लगाते हुए शादाब का वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपित को पकड़ लिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पूछताछ में थूक लगाकर रोटी बनाने की बात स्वीकार की। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह सालों से इस काम को करता आ रहा है।

उधर आयुष त्यागी की अगुवाई में बड़ी तादाद में हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता थाने पर इकट्ठा हुए। उन्होंने आरोपित के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version