केजरीवाल को पंजाब में झटका, विधायक रूबी ने दिया पार्टी से इस्तीफा

चंडीगढ़। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में विद्रोह शुरू हो गया है। मंगलवार रात आम आदमी पार्टी की बठिंडा देहाती से विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया।

रूबी आप के भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित न किए जाने से नाराज चल रही थीं। अरविंद केजरीवाल के मानसा और बठिंडा दौरे के दौरान भी रूबी उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। उन्‍होंने ट्वीट कर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से अपना इस्‍तीफा भेजा। ट्वीट में उन्‍हाेंने आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को भी टैग किया है।

उन्‍होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के कुछ और विधायक भी इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्‍होंंने आम आदमी पार्टी के केंंद्रीय नेतृत्‍व पर भी आरोप लगाया। रूपिंदर कौर रूबी ने कहा कि आप का केंंद्रीय नेतृत्व न तो विधायकों की सुन रहा है और न ही सांसद की। यह स्थिति सही नहीं है।

आप विधायक रूबी के शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस में जाने की भी चर्चा थी। कुछ समय पहले यह बात भी सामने आई थी कि रूबी की शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के साथ बैठक भी हो चुकी है, लेकिन रूबी ने इसे अफवाह बताया था।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version