भाजपा नेता पर दागी ताबड़तोड़ 8 गोलियां, हालत नाजुक

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में सोमवार की देर रात भाजपा नेता को बदमाशों ने उनके घर में घुसकर गोली मार दी। रात करीब 11 बजे चार हमलावर मुंह पर गमछा बांधकर भाजपा नेता के घर पहुंचे थे। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सोरांव थाना क्षेत्र के लेहरा गाँव निवासी भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय शर्मा सोमवार की रात घर पर थे। रात करीब 11 बजे किसी ने दरवाजे की कॉल बेल बजाई। रात का समय होने के कारण अजय शर्मा ने ही गेट खोला। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते मुंह में काला कपड़ा बांधकर आए 4 हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। इससे पहले कि घर वाले गोली की आवाज सुनकर बाहर निकलकर मुख्य गेट पर आ पाते हमलावर 8 सेकेंड के भीतर 8 गोलियां अजय शर्मा के शरीर में उतारकर भाग चुके थे।

घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। घर वाले अजय शर्मा को लेकर पहले विनीता अस्पताल भागे। वहां भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल लेकर भागे। वहां भी ठीक से इलाज न मिलने और हालत बिगड़ते देख अजय को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी उन्हें आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खराब बताई है। सर्जरी की तैयारी है। हमलावर कौन थे और अजय शर्मा को क्यों गोली मारी अभी कुछ भी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version