भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में बच्चों के वार्ड में आग लग गई। इस हृदय विदारक घटना में चार बच्चों की मौत हो गई है। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट कारण बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, भोपाल के माने जाने कमला नेहरू अस्पताल में बच्चों के वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग जिस वार्ड में लगी, वहां दो दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती थे। आग लगने से कुछ बच्चे झुलस गए हैं। इलाज के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटनास्थल पर देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन देर रात तक राहत-बचाव कार्य जारी था। जिस चिल्ड्रन वार्ड में आग लगी, उसे नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाना था। कई लोगों को स्ट्रेचर से बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

उधर, सूचना मिलते ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी अस्पताल में पहुंचे। विश्वास सारंग ने बताया कि तीसरे फ्लोर के जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां 40 बच्चे भर्ती थे, जिसमें से 4 बच्चों की मौत हो गई है। बाकी 36 बच्चों को बचाकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मृतक के माता-पिता को मुआवजे के तौर पर 4-4 लाख रुपए अनुग्रह राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए मामले में हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version