फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंदी की मौत के बाद हंगामा, आगजनी और पथराव में जेलर समेत 30 पुलिसकर्मी घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ स्थित जिला जेल में कैदी की मौत के बाद रविवार सुबह हंगामा हो गया। गुस्साए बंदियों ने पथराव कर जेल में आग लगा दी। सूचना मिलते ही जेल और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। बंदियों ने जेलर और अन्य पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। हमले में 30 पुलिसकर्मी घायल होने की खबर है। वहीं, कई बंदी भी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, मेरापुर थाना क्षेत्र निवासी संदीप हत्या के मामले में जिला जेल में बंद था। संदीप को डेंगू हो गया था। उसे इलाज के लिए सैफई के अस्पताल भेजा गया था। शनिवार को उसकी वहां पर मौत हो गई। इसकी जानकारी जब यहां आई तो रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कैदी भड़क गए और बवाल शुरू कर दिया। उन्‍होंने न केवल अंदर आगजनी की बल्कि जेलकर्मियों और पुलिस पर पथराव भी करने लगे। बंदियों का आरोप है कि संदीप को समय से इलाज नहीं मिला। इसलिए उसकी मौत हो गई।

जेल में बवाल की सूचना पर फर्रुखाबाद जिले से पुलिस और पीएसी बुला ली गई थी। डीएम, एसपी समेत तमाम आला आधिकारी मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचने पर भी कैदी शांत नहीं हुए और जेल की छत पर चढ़ कर पथराव करते रहे। बीच-बीच में फायरिंग की आवाजें भी आ रही थीं। बाद में एसपी अशोक मीणा ने बताया कि कैदियों के पथराव में 30 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पूरे मामले में मुकदमा दर्ज होगा। इसको लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। जेल में बवाल पर डीजी जेल आनंद कुमार ने कहा है कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। मौके पर पीएसी तैनात है। फिलहाल हालात काबू में हैं।

पुलिस अधीक्षक ने जेल में फायरिंग से इनकार किया है। उनसे जब पूछा गया कि घायल बंदी शिवम ने आरोप लगाया है कि जेलर ने गोली मारी है तो ऐसे में उन्होंने इनकार किया। कहाकि यह जांच का विषय है। मेडिकल की जो रिपोर्ट आएगी उस पर कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक ने जेल में आगजनी और तोड़फोड़ को स्वीकार किया है। बताया कि उपद्रव करने वाले बंदी जेल के मुख्य गेट तक आ गए थे।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version