गाजियाबाद में दिवाली की रात धारदार हथियार से बुजुर्ग दंपति की हत्या

गाजियाबाद। दिवाली की रात गाजियाबाद में धारदार हथियार से बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर डी-63 में अशोक जैदका (75) और उनकी पत्नी मधु जैदका (72) रहते थे। अशोक जैदका पूर्व में दवाइयों का कारोबार करते थे, वो पैरालाइज थे, इसलिए उनकी देखरेख मधु करती थीं। अशोक जैदका की दो शादीशुदा पुत्री हैं। बेटी निधि जैदका और श्रुति जैदका नोएडा में रहती हैं। देर रात करीब 12:30 बजे उनकी पुत्री ने फोन किया लेकिन लगातार फोन मिलाने के बाद भी जब फोन नहीं उठा तो बेटियों ने घर के नजदीक कपड़ों पर प्रेस करने वाले पप्पू को फोन करके बताया कि मम्मी-पापा कॉल नहीं उठा रहे हैं। आप किसी पड़ोसी का नंबर दे दीजिए।

पप्पू ने पटेलनगर स्थित घर पहुंचकर डोरबेल बजाई। घर के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। पप्पू ने बताया कि जैसे ही वह घर के अंदर गया तो जाली का दरवाजा खुला हुआ था और घर के अंदर बुजुर्ग दंपती की लाश पड़ी हुई थीं। जिसके बाद वह बुरी तरह घबरा गया और आसपास के लोगों को इसके बारे में जानकारी दी। घर में अशोक और मधु जैदका के शव पड़े थे। अशोक के गले पर चाकू से प्रहार के निशान थे। मधु के माथे पर निशान थे। दीवार पर भी खून के छींटे थे। जिस हालत में बुजुर्ग दंपती के शव मिले हैं, उससे मामला रंजिश का लग रहा है।

इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक फील्ड यूनिट ने घटनास्थल पर पहुंचकर सुबूत जुटाए। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि रात करीब एक बजे इस वारदात की खबर मिली। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सभी बिंदुओं पर छानबीन जारी है। हत्या का मुकदमा थाना सिहानी गेट में दर्ज कर लिया गया है।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version