दिल्ली में लगेंगे 35 मीटर ऊंचे 500 तिरंगे, केजरीवाल सरकार ने मंजूर किए 104 करोड़ रुपये

दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी में 500 स्थानों पर 35 मीटर ऊंचे तिरंगे लगाने के लिए 104 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए दिल्ली सरकार के ‘देशभक्ति बजट’ के तहत दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा ऊंचे तिरंगे लगाने की परियोजना शुरू की गई है।

पीडब्ल्यूडी के विशेष सचिव शशि कौशल ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के प्रधान इंजीनियर के प्रस्ताव के अनुसरण में दिल्ली के 500 विभिन्न स्थानों पर 35 मीटर ऊंचे मस्तूल वाले तिरंगों की परियोजना के लिए 104.37 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गयी है। दिल्ली सरकार ने मार्च में देशभक्ति पर आधारित अपने वार्षिक बजट की घोषणा की थी और इसे देशभक्ति बजट नाम दिया था।

इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में 500 स्थानों पर ऊंचे तिरंगे लगाने के लिए 45 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। अभी पूर्वी किदवई नगर, रानी बाग, पूर्वी विनोद नगर, कालकाजी और द्वारका में ऐसे तिरंगे लगाए गए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि ऐसे तिरंगे इस तरह से लगाए जाएंगे कि हर दो से तीन किलोमीटर पर कम से कम एक तिरंगा दिखाई दे। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय ध्वज सार्वजनिक स्थानों जैसे बाजारों, पाकरें, मैदानों, बड़े स्कूल भवनों, आवासीय परिसरों में लगाए जाएंगे। शेष 495 स्थानों पर झंडे लगाने के लिए स्थानों की पहचान की जा रही है और यह परियोजना 26 जनवरी, 2022 तक पूरी हो जाएगी।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version