पहली देश को दी गाली, जब पुलिस ने किया ‘इलाज’ तो लगाया हिन्‍दुस्‍तान जिंदाबाद का नारा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार को एक युवक का सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ अपशब्द बोलने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। उसके बाद आरोपी का दूसरा वीडियो पर सामने आया, जिसमें वह देशवासियों से माफी मांगता दिख रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मछलीशहर थाना क्षेत्र के उत्तरी कस्बा सादीगंज मोहल्ला निवासी नसीम पुत्र रजई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब वीडियो वायरल हुआ तो बजरंग दल के पदाधिकारियों ने इसे देखा। वह आक्रोशित होकर पुलिस थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी। इस वीडियो में नसीम अपने देश ‘हिंदुस्‍तान’ के लिए अपशब्‍द और गालियां दे रहा है। वीडियो बनाने वाले शख्‍स से वह धमकी के अंदाज में कहता है-वायरल कर दो वीडियो। इस वीडियो को लेकर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कई पदाधिकारियों ने स्थानीय मछली शहर थाने में बुधवार को एक तहरीर दी थी। उनका कहना है कि नईम के इस वीडियो से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। उन्‍होंने इसे साम्‍प्रदायिक सौहार्द के लिए भी खतरनाक बताया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था। इसमें उसने देश के लिए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया है।

गिरफ्तारी के बाद उसका दूसरा वीडियो सामने आया है। जिसमें वह हाथ जोड़कर युवक बोल रहा कि उससे हिंदुस्तान के लिए अपशब्द का उपयोग गया, जिसके लिए वह माफी मांगता है। नसीम ने कहा कि हिंदुस्तान के लिए अनजाने में अपशब्द का प्रयोग हो गया जिसके लिए सभी देशवासियों से क्षमा मांगता हूं। हिंदुस्तान में रहता हूं, हिंदुस्तान का नमक खाता हूं इसलिए पूरे देशवासियों से निवेदन है कि हमें माफ कर दें। आइंदा ऐसी गलती नहीं होगी, हिंदुस्तान जिंदाबाद।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version