चीन में बढ़े कोरोना केस, लान्झोउ शहर में लगाया लॉकडाउन

बीजिंग। चीन के कई हिस्सों में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए चीन सरकार ने उत्तर-पश्चिमी शहर लान्झोउ में लॉकडाउन लगा दिया है। प्रशासन का कहना है कि इमरजेंसी की स्थिति में ही लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत मिलेगी।

चीन के उत्तरी-पश्चिमी प्रांत के शहर लांझू में मंगलवार को छह कोरोना संक्रमित सामने आए हैं, जिसके बाद पूरे देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 29 हो गई है। इसके बाद जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रशासन ने पूरे शहर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लांझू में जरूरी सामान व मेडिकल सुविधाओं की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।

इससे पहले 20 अक्तूबर को भी चीन के दो उत्तरी क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया गया था। चीन के नेशलन हेल्थ कमीशन के अनुसार, बीते सोमवार को यहां पर नौ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद यहां पर लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। इसके अलावा चीन के मंगोलिया में भी नौ मरीज सामने आए थे।

वैक्सीनेशन के बाद लापरवाह हो गए थे लोग?
चीन में सबसे पहले कोरोना का संक्रमण देखा गया था। जिसके बाद इस देश ने बड़े पैमाने पर लॉकडाउन किया था। बाद में जब लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाने लगी, तब पाबंदियों को भी हटा दिया गया था। 2021 की शुरूआत से ही चीन में लोग बड़े-बड़े आयोजनों में इकट्ठा होते दिखे। चीनी नव वर्ष, राष्ट्रीय दिवस जैसे मौकों पर बड़ी संख्या में लोग सामने दिखे। लोगों ने मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग को भी छोड़ दिया था।

नए वैरियंट पर असरदार नहीं चीनी वैक्सीन
कई देशों से मिले डेटा से पता चला है कि चीनी वैक्सीन कोरोना संक्रमण को रोकने में प्रभावी साबित नहीं हो रही है। विशेष रूप से कोरोना के नया वैरियंट के ऊपर इस वैक्सीन का असर बिलकुल नहीं दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों ने कहा है कि किसी भी देश में कोरोना के मामले इस बात पर निर्भर करते हैं कि वह देश अपने नागरिकों को कौन सी वैक्सीन लगवा रहा है।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version