भाजपा नेता ने खुद को मारी गोली, पत्नी से चल रहा था विवाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। लाश के पास ही लाइसेंसी पिस्टल और मोबाइल मिला। उसी कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें पत्नी से विवाद होने की बात लिखी हुई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस इस मामले में आगे जांच-पड़ताल में जुट गई है।

इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक अभिषेक शुक्ला मूल रूप से गोरखपुर की सिंघड़िया कालोनी के रहने वाले थे। वह यहां नंदिनी आपर्टमेंट में पांचवें तल पर रहते थे। सोमवार सुबह फ्लैट के एक कमरे में उनके दोस्त पवन पांडेय निवासी सिंघड़िया सोए थे। इस बीच एकाएक गोली चलने की आवाज हुई तो वह भागकर ड्राइंग रूम में पहुंचे। वहां कुर्सी पर अभिषेक का खून से लथपथ शव पड़ा देख उनकी चीख निकल पड़ी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम और अभिषेक के घर वालों को मामले की जानकारी दी।

सूचना पर फोरेंसिक टीम और पुलिस पहुंची। शव कुर्सी के सहारे लटका था। गले में गोली लगी थी। कुर्सी के नीचे पिस्टल और मोबाइल पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इस बीच पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में अभिषेक ने खुदकुशी के लिए पत्नी को जिम्मेदार बताया है। घटना की जानकारी उनकी पत्नी को दी गई है। पुलिस अभिषेक शुक्ला की पत्नी से बात कर सच्चाई का पता लगाएगी। पुलिस ने कहा, घटना के हर पहलू की जांच पड़ताल की जाएगी। जांच में जो भी बात निकलकर सामने आएगी, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version