करवाचौथ से पहले ही मोहम्मद आजाद ने कर दी अपनी पत्नी कीर्ति की हत्या, 10 दिन पहले हुए थी शादी

दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शादी के 10 दिन के भीतर ही पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त कीर्ति (19) के रूप में हुई है। 14 अक्तूबर को ही कीर्ति ने मोहम्मद आजाद खान नामक युवक से कोर्ट में प्रेम विवाह किया था।

मूलरूप से एटा, यूपी की रहने वाली कीर्ति का मायका बुराड़ी के राधा विहार स्थित लेबर चौक का था। परिवार की मर्जी के खिलाफ इसी 14 अक्तूबर को कीर्ति ने नंद नगरी निवासी ग्रामीण सेवा चालक मोहम्मद आजाद खान से कोर्ट में प्रेम विवाह कर लिया था। कीर्ति एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। यहीं उसकी मुलाकात ग्रामीण सेवा चालक आजाद से हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और प्रेम विवाह कर लिया।दोनों फिलहाल अपने रिश्तेदार के मकान में गली नंबर-10, कमल विहार, बुराड़ी में रह रहे थे।

शनिवार सुबह कीर्ति के भाई भोला को कीर्ति के साथ अनहोनी की सूचना मिली, पड़ोसियों ने उसके भाई भोला को खबर दी। भोला मौके पर पहुंचा तो अंदर उसकी बहन कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी। उसके शरीर पर चाकू के कई घाव मौजूद थे। भोला ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को कीर्ति का पति मौके से फरार मिला। पुलिस ने छापेमारी की और शनिवार को ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति मोहम्मद आजाद खान (21) को गिरफ्तार कर लिया है। जिस मकान में कीर्ति की हत्या हुई, उसकी छत पर से ही वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आजाद ने बताया कि शादी के अगले ही दिन उसकी कीर्ति से नोंकझोंक हो गई थी। शुक्रवार रात को एक बार फिर दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई। गुस्से में आजाद ने चाकू के वार करके उसकी हत्या कर फरार हो गया।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version