स्वरा भास्कर ने कहा-‘हिंदू होने पर शर्म आती है’, जानिए पूरा मामला

गुरुग्राम। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में नमाज़ पढ़ रहे लोगों के सामने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाने पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि हिन्दू होने पर वो शर्मिंदा हैं।

गुरुग्राम में सार्वजानिक जगहों पर नमाज का मुद्दा काफी वक्त से चर्चा में हैं। सेक्टर-47 में एक महीने से लगातार हर शुक्रवार को खुले में नमाज का विरोध किया जा रहा है। पुलिस ने वहां भी हर बार हालात संभाले हैं। अब प्रशासन की ओर से इस विवाद को सुलझाने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा गया है, जिसके चलते शुक्रवार को वहां विरोध नहीं हुआ। लेकिन अब सेक्टर-12ए में खुले में नमाज पढ़े जाने का विरोध शुरू हो गया। करीब 30-35 लोग इकट्ठा होकर यहां विरोध करने पहुंचे।

इस दौरान लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारें भी लगाए। आरोप है कि इस भीड़ में बजरंग दल के लोग भी शामिल थे। इस घटना के सामने आने के बाद स्वरा भास्कर को एक हिंदू होने पर शर्म आ रही है। हालांकि इस बयान के बाद स्वरा ट्रोल भी हो रही हैं।

वहीं इस मामले में ईस्ट राजीव नगर निवासी महिला कमलेश सैनी ने सेक्टर-14 थाना में शिकायत दी है। उनका आरोप है कि बीते कुछ समय से लोग खुले में नमाज पढ़ रहे हैं। ये लोग न तो राजीव नगर कॉलोनी के रहने वाले हैं और ना ही गुरुग्राम गांव के हैं। ये बाहरी लोग हैं, जो यहां आकर नमाज पढ़ रहे हैं। शिकायतकर्ता ने मांग की कि इन लोगों की जांच होनी चाहिए।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version