भीड़ ने प्रेमी संग घूमने निकली लड़की का जबरन उतरवाया बुर्का, दो लोग गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश में भोपाल के इस्लामनगर क्षेत्र में स्कूटी सवार लड़की से जबरन बुर्का उतरवाने के मामले में पुलिस ने इस्लामनगर में रहने वाले दो युवकों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

वायरल वीडियो में एक लड़की को घेरकर कुछ लोग बुर्का हटाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वे लोग लड़की से बार-बार कह रहे हैं कि बुर्का उतारिए, बुर्का उतारिए… आप हमारी कौम को बदनाम कर रही हैं। लड़की से जबरदस्ती बुर्का उतरवाया जाता है। बुर्का उतरवा रहे लोगों को संदेह था कि लड़की हिंदू है क्योंकि जिस स्कूटी पर वह बैठी थी, उस पर फूल का माला टंगा हुआ था। वहीं, स्कूटी चला रहे लड़के के हाथ पर कलवा बंधा हुआ था। लड़की से जबरन लोग बुर्का उतरवाते हैं। वह जींस पहनी थी। इस पर भी लोग टिप्पणी करते हैं।

भोपाल के ईंटखेड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में थाने में कोई शिकायत नहीं हुई है, लेकिन घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जांच में घटना की पुष्टि होने पर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद इस्लामनगर निवासी शोएब और माजिद नाम के युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई।

भोपाल के डीआईजी इरशाद वली ने कहा है कि कोई भी अनावश्यक बात नहीं कर सकता है और न ही किसी से जबरदस्ती कर सकता है। इसलिए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version